फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   transporters opposed the tendor

ट्रांसपोर्टरों ने किया टेंडर का बहिष्कार

Sat, 16 Jul 2016 12:30 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊधमसिंह नगर
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊधमसिंह नगर Updated Sat, 16 Jul 2016 12:30 AM IST
विज्ञापन
 transporters opposed the tendor
बैठक
किसानों की गन्ना बकाया पेमेंट का भुगतान न होने के कारण ट्रांसपोर्टरों ने भी चीनीमिल में गन्ना ढुलाई के लिए डाले जाने वाले टेंडर का बहिष्कार कर दिया है। उनका कहना है कि बकाया गन्ना मूल्य का भुगतान होने के बाद ही टेंडर डाले जाएंगे। कहा कि किसान इस बार गन्ने की पेमेंट न होने के कारण अपना गन्ना सहकारी चीनी मिल को नहीं देंगे और प्राइवेट मिलो को देने का मन बना लिया है।
विज्ञापन


दि किसान सहकारी चीनी मिल में वर्ष 2016-17 के पेराई सत्र में गन्ना ट्रांसपोर्टेशन के लिए शनिवार को टेंडर पड़ना है। टेंडर प्रक्रिया से एक दिन पहले शुक्रवार को ट्रक यूनियन में अध्यक्ष लक्खा सिंह की अध्यक्षता में ट्रांसपोर्टरों की बैठक हुई। जिसमें ट्रांसपोर्टरों ने कहा कि चीनीमिल पर किसानों का करोड़ों रुपये बकाया है। 
विज्ञापन


जिसका भुगतान न होने से इस बार किसानों ने यूपी की प्राइवेट चीनी मिलो को गन्ना देने का मन बनाया है। बैठक में तय किया गया कि किसानों के बकाये गन्ना की पेमेंट का भुगतान होने के बाद ही टेंडर डाला जाएगा। उन्होंने शनिवार को पड़ने वाले टेंडर का बहिष्कार कर दिया। वहां सचिव हाजी शमशुलहक मलिक, कुलवंत सिंह काला, मौलाना आफताब खान, मलकीत सिंह हुंदल, जगदीश सिंह आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन



मिल पर बकाया है 34.20 करोड़ रुपया

दि किसान सहकारी चीनीमिल पर दस हजार किसानों की 34.20 करोड़ रुपये की गन्ना पेमेंट बकाया है। इसको लेकर किसान कई बार आंदोलन भी कर चुके हैं। लेकिन, शासन से धन न मिलने के कारण मिल द्वारा अभी तक पेमेंट ही नहीं की गई। हालात ये हैं कि किसानों को उनकी बकाया पेमेंट न मिली तो इस बार शासन प्रशासन के लिए मिल चालू कराना मुश्किल हो जाएगा।

दि किसान सहकारी चीनीमिल को सितारगंज, खटीमा और चोरगलिया क्षेत्र के 12 हजार 110 किसान गन्ना आपूर्ति करते हैं। वर्तमान में इन किसानों का मिल पर गत 30 दिसंबर से 26 फरवरी तक का मिल पर 34 करोड़ 20 लाख रुपये का बकाया है। जबकि, मिल के गोदाम में 25 करोड़ रुपये की 80 हजार क्विंटल चीनी का स्टॉक है। गन्ना मूल्य के बकाया भुगतान के लिए किसान पिछले छह माह से आंदोलन कर रहे हैं। 


कभी गन्ना सोसायटी में तो कभी चीनीमिल और कभी प्रशासनिक कार्यालयों पर किसानों के धरना प्रदर्शन आयोजित हुए। लेकिन, आज तक किसानों को उनके बकाया मूल्य की पेमेंट नहीं मिली। किसानों को आश्वासन का झुनझुना थमाया जाता है। जिससे किसानों में मिल प्रशासन के खिलाफ रोष है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed