फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Transporter Beaten by someone

Udham Singh Nagar News: ट्रांसपोर्टर का रास्ता रोककर मारपीट, सिर फोड़ा

Tue, 10 Jun 2025 01:07 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Tue, 10 Jun 2025 01:07 AM IST
विज्ञापन
Transporter Beaten by someone
पुलिस ने आरोपियों पर पर दर्ज किया केस
विज्ञापन

रुद्रपुर। एक ट्रांसपोर्टर ने अन्य ट्रांसपोर्टर पर साथियों के साथ मिलकर मारपीट कर सिर फोड़ने का आरोप लगाया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। रॉयल इन्कलेव बगवाड़ा निवासी त्रिलोक सिंह ने ट्रांजिट कैंप थाने में दी तहरीर में कहा कि वह एक ट्रांसपोर्टर है। मेट्रोपोलिस सिटी निवासी मनोज कुमार शर्मा कशिश रोड लाइंस में ट्रांसपोर्टर हैं और उससे रंजिश रखता है। सात जून की रात वह सिडकुल से बाइक पर सवार होकर अपने घर जा रहा था। अटरिया पुल के पास मनोज ने अज्ञात लोगों के साथ मिलकर हाथ देकर उसको रोका। इसके बाद आरोपियों ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। इस दौरान लोहे की रॉड से उसके सिर पर मार दी थी। इसके बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देकर वहां से भाग गए। मारपीट में उसके गले से आठ तोले की चांदी की चेन कहीं गिर गई। उसने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed