फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Transit hostels will be built for home guard soldiers in all the districts of the state.

Udham Singh Nagar News: प्रदेश के सभी जिलों में होमगार्ड जवानों के लिए बनेंगे ट्रांजिट हॉस्टल

Sat, 10 Feb 2024 11:36 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Sat, 10 Feb 2024 11:36 PM IST
विज्ञापन
Transit hostels will be built for home guard soldiers in all the districts of the state.
रुद्रपुर। होमगार्ड के जवानों को अब बाहरी शहरों में मूवमेंट करने पर आवासीय सुविधा देने की तैयारी की जा रही है। होमगार्ड विभाग सभी जिलों में ट्रांजिट हॉस्टल बनाएगा। विभाग की ओर से सभी जिलों में ट्रांजिट हॉस्टल खोलने के लिए भूमि का चयन भी कर लिया गया है। ऊधमसिंह नगर सहित आठ जिलों में ट्रांजिट हॉस्टल के निर्माण के लिए शासन से 13.50 करोड़ रुपये की मंजूरी भी मिल गई है।
विज्ञापन

बीते दिसंबर में होमगार्डस एवं नागरिक सुरक्षा स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने होमगार्डों को ट्रांजिट हॉस्टल की सुविधा देने की घोषणा की थी। जिसके बाद से होमगार्ड विभाग इस योजना को अमलीजामा पहनाने में लगा है। विभाग से मिली जानकारी के अनुसार गढ़वाल मंडल के सात कुमांऊ के सभी छह जिलों में होमगार्ड जवानों के लिए ट्रांजिट हॉस्टल बनाने के लिए जमीन का चयन कर लिया गया है। बताया कि रुद्रपुर, नैनीताल, हरिद्वार समेत आठ जिलों में हॉस्टल का निर्माण करने के लिए डीपीआर बना ली गई है। शासन से 13.50 करोड़ रुपये की मंजूरी मिल गई है। अप्रैल में बजट मिलने की उम्मीद है। जिसके बाद दिसंबर महीने तक इन जिलों में ट्रांजिट हॉस्टल बनकर तैयार भी हो जाएंगे। बताया कि अन्य सात जिलों के लिए अगले चरण में डीपीआर बनाकर शासन को भेजी जाएगी। दिसंबर तक इन जिलों में हॉस्टल बनकर तैयार भी हो जाएंगे। संवाद
विज्ञापन


-----------------------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

हरिद्वार में सबसे अधिक 50 बीघा भूमि पर बनेगा ट्रांजिट हॉस्टल
रुद्रपुर। प्रदेश में होमगार्ड जवानों के लिए चयनित भूमि में सबसे अधिक जमीन हरिद्वार में चयनित की गई है। यहां करीब 50 बीघा भूमि पर ट्रांजिट हॉस्टल का निर्माण होगा। जबकि कुछ पर्वतीय जिले में चार नाली ही जमीन चयनित हो सकी है। पर्वतीय जिलों में जमीन को लेकर दिक्कतें हुई थी। संवाद

---------------------------------------
जवानों के लिए रुकने की मिलेगी सुविधा
रुद्रपुर। वीआईपी कार्यक्रमों या फिर किसी भी तरह की स्थिति निपटने के लिए होमगार्ड जवान भी डयूटी में लगाए जाते हैं, ऐसे में उनके एक क्षेत्र से दूसरे क्षेत्र में मूवमेंट पर उनके रुकने की ट्रांजिट हॉस्टल में पूरी सुविधा दी जाएगी। इसके अलावा हॉस्टल पर ऑफिस भवन भी तैयार किया जाएगा। संवाद
---------------------------------------
मुख्यमंत्री की ओर से ट्रांजिट हॉस्टल खोलने की घोषणा की गई थी। प्रदेश के सभी जिलों में जमीन का चयन कर लिया गया है। रुद्रपुर, नैनीताल व हरिद्वार समेत आठ जिलों में ट्रांजिट हॉस्टल निर्माण के लिए 13.50 करोड़ की डीपीआर बना ली गई है। अप्रैल माह में बजट जारी होगा। इससे जवानों को सहूलियत मिलेगी। केवल खुराना, कमांडेंट जनरल होमगार्ड उत्तराखंड।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed