{"_id":"5c801a1bbdec22144b7ee4b7","slug":"trains-start-from-tanakpur-to-delhi-from-march-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"टनकपुर से दिल्ली की ट्रेन 10 मार्च से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टनकपुर से दिल्ली की ट्रेन 10 मार्च से
Thu, 07 Mar 2019 12:36 AM IST
अरुण कुमार
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो
Published by: अरुण कुमार
Updated Thu, 07 Mar 2019 12:36 AM IST
विज्ञापन
best train routes
कुमाऊं की नेपाल और तिब्बत सीमा क्षेत्र के लोगों के लिए खुशखबरी है। टनकपुर से दिल्ली के लिए एक्सप्रेस ट्रेन चलाने की लंबे समय से की जा रही मांग 10 मार्च को पूरी होने जा रही है। अब तक बरेली से दिल्ली के लिए संचालित होने वाली ट्रेन संख्या 14555-14556 का विस्तार टनकपुर तक कर दिया गया है।
विज्ञापन
पीलीभीत की सांसद और केंद्रीय बाल विकास मंत्री मेनका संजय गांधी 10 मार्च को पीलीभीत स्टेशन से ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगी। इस बारे में अपर मंडल रेल प्रबंधक (परिचालन) विनोद कुमार गुप्ता की ओर से सांसद मेनका संजय गांधी को मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल होने को पत्र लिखा गया है।
विज्ञापन
इसमें पीलीभीत रेलवे स्टेशन में 11 बजकर 10 बजे कार्यक्रम की बात कही गई है। पूर्वोत्तर रेलवे इज्जतनगर मंडल के पीआरओ राजेंद्र सिंह ने बताया कि अभी ट्रेन के संचालन की समय सारणी नहीं आई है।
विज्ञापन