फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›     trains as well as roadways buses late due to fog

फिर मंद पड़ी बाघ की रफ्तार

Thu, 11 Jan 2018 12:29 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, ऊध्ामसिंह नगर
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, ऊध्ामसिंह नगर Updated Thu, 11 Jan 2018 12:29 AM IST
विज्ञापन
  trains as well as roadways buses late due to fog
रुद्रपुर में कोहरे के बीच निकलते वाहन - फोटो : अमर उजाला

घने कोहरे के कारण ट्रेनों और रोडवेज बसों का विलंब पहुंचने का सिलसिला जारी है। रेलवे स्टेशन पर शताब्दी, बाघ और देहरादून एक्सप्रेस ट्रेन एक से पांच घंटे विलंब से पहुंची। दिल्ली और देहरादून मार्ग भी बसें तय समय से घंटो विलंब से पहुंची। रुद्रपुर रेलवे और रोडवेज स्टेशन पर यात्री ट्रेनों और बसों के इंतजार में यात्री घंटों ठंड में ठिठुरते नजर आए।

विज्ञापन


तराई में कड़ाके की ठंड से जनजीवन प्रभावित हो रहा है। घने कोहरे के कारण ट्रेन और रोडवेज बसें भी अपने तय समय से विलंब से पहुंच रही हैं। रुद्रपुर रेलवे स्टेशन पर बाघ और देहरादून एक्सप्रेस ट्रेनें करीब पांच-पांच घंटे विलंब से पहुंचीं, जबकि शताब्दी एक्सप्रेस करीब एक घंटे विलंब से पहुंचीं। मंगलवार को भी एक्सप्रेस ट्रेनें अपने तय समय से देरी से पहुंचीं। यही स्थिति रोडवेज बसों की भी रही। दिल्ली और देहरादून रूट की बसें अपने तय समय से काफी देरी से पहुंचीं। 
विज्ञापन


20 तक पड़ेगी कड़ाके की ठंड
रुद्रपुर। पंतनगर कृषि विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. आरके सिंह ने बताया कि तराई का न्यूनतम तापमान 5.4 और अधिकतम तापमान 9.5 डिग्री सेल्सियस रहा। वायु में आर्द्रता 94 प्रतिशत रही। उन्होंने बताया कि अगली 20 जनवरी तक जिले में इसी तरह कड़ाके की ठंड पड़ने की संभावना है। दोपहर के समय धूप खिल सकती है। उन्होंने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने तक मौसम में लगातार ठंडक रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक लाख रुपये घटी रोडवेज की आय
काशीपुर। कड़ाके की ठंड ने बसों और ट्रेनों की रफ्तार को थाम दिया है। इस कंपकंपाती ठंड का असर परिवहन निगम की आय पर भारी पड़ रहा है। रोडवेज बसों में यात्रियों की संख्या कम होने के परिवहन निगम की आय एक लाख रुपये प्रतिदिन घट गई है।
डिपो से रोज करीब चालीस बसों का संचालन हरिद्वार, हल्द्वानी, देहरादून, लखनऊ, बरेली, चंडीगढ़, रुद्रपुर, टनकपुर, दिल्ली, मेरठ मार्ग पर होता है। जानकारी के अनुसार डिपो से संचालन तो पूरा हो रहा है, लेकिन ठंड अधिक होने से यात्रियों की संख्या कम हो गई है। जनवरी से पहले डिपो की आय करीब साढ़े छह लाख रुपये आती थी। जो अब करीब साढ़े पांच लाख ही पहुंच रही है। डिपो में बसों की मरम्मत सहित अन्य खर्चे होते हैं। आय कम आने से खर्चों को लेकर अधिकारियों को चिंता सता रही है। रास्ते में कोहरा अधिक होने से बसें अपने गंतव्य पर करीब दो घंटे से अधिक देरी से पहुंच रही है।

जनवरी से डिपो की आय करीब एक लाख रुपये घट गई है। आय कम आने से कई समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। डिपो से बसे तो समय से निकल रही हैं। कोहरा अधिक होने के कारण अपने गंतव्य को देरी से पहुंच रही है।
- इंद्रासन, सहायक महाप्रबंधक, रोडवेज डिपो काशीपुर 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed