फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Trainers deployed, sports activities started after two months

Udham Singh Nagar News: प्रशिक्षक तैनात, दो महीने बाद शुरू हुईं खेल गतिविधियां

Tue, 10 Jun 2025 01:10 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Tue, 10 Jun 2025 01:10 AM IST
विज्ञापन
Trainers deployed, sports activities started after two months
रुद्रपुर। जिले में खेल प्रशिक्षकों की तैनाती दो माह बाद हो चुकी है। अब जाकर रुद्रपुर, काशीपुर, खटीमा स्टेडियम सहित जिले में अन्य जगहों पर कैंप की शुरूआत हो सकी है। रुद्रपुर, काशीपुर, खटीमा, बाजपुर आदि स्टेडियम में प्रशिक्षकों का कार्यकाल मार्च में खत्म हो गया था। इसके बाद जिला खेल कार्यालय और खेल निदेशालय के बीच में इन्हीं प्रशिक्षकों के दोबारा तैनाती की फाइल झूलती रही। इसका नुकसान जिले की खेल प्रतिभाओं को उठाना पड़ा। अप्रैल और मई में पूरे जिले में खेल गतिविधियां एकदम ठप सी पड़ी रहीं। अब जाकर खेल निदेशालय ने पुराने प्रशिक्षकों को ही तैनात करने का निर्णय लिया। तब जाकर जगह-जगह कैंप शुरू हो पाए।
विज्ञापन


यहां ये चल रहे कैंप
स्टेडियम रुद्रपुर : बॉस्केटबाल, खो-खो, कबड्डी, ताइक्वांडो, कराटे, क्रिकेट, एथलेटिक्स, बाक्सिंग, सेपक टाकरा, साइकिलिंग, फेनिसिंग।
स्टेडियम काशीपुर : एथलेटिक्स, फुटबॉल, ताइक्वांडो, बैडमिंटन, हॉकी, बालिका टीटी, बॉक्सिंग, पॉवरलिफि्टंग, कुश्ती, क्रिकेट।
स्टेडियम बाजपुर : एथलेटिक्स, कबड्डी।
दुर्गामंदिर धर्मशाला रुद्रपुर : जु जित्सु।
फाजलपुर महरौला : ताइक्वांडो।
खेमपुर गदरपुर : कबड्डी।
सेंट मेरी पब्लिक स्कूल गदरपुर : ताइक्वांडो।
निर्मलनगर सितारगंज : सेपक टाकरा।
नोजगे पब्लिक स्कूल खटीमा : बॉक्सिंग।
घोंसी कुआं मैदान खटीमा : एथलेटिक्स।
स्टेडियम खटीमा : मलखंब।

जिला खेल अधिकारी, जानकी कार्की ने बताया कि खेल निदेशालय की तरफ से प्रशिक्षकों की नियुक्ति किए जाने के बाद विभिन्न खेलों के प्रशिक्षण शिविर शुरू कर दिए गए हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed