फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Train From Kashipur Station

आज से पूर्ववत् चलने लगी हैं पूर्वोत्तर रेलवे की सभी ट्रेनें

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 15 Nov 2021 11:33 PM IST
विज्ञापन
Train From Kashipur Station
काशीपुर। पूर्वोत्तर रेलवे इज्जतनगर मंडल बरेली के अधीन चलने वाली सभी ट्रेनें कोविड महामारी से पूर्व की स्थिति में चलने लगी हैं। सभी मेल व एक्सप्रेस गाड़ियों को स्पेशल और हॉली-डे स्पेशल से बदलकर अब पूर्ववत कर दिया गया है।
विज्ञापन

काशीपुर रेलवे जंक्शन के मंडल वाणिज्य निरीक्षक अजय चौधरी ने बताया कोरोना के केस लगभग खत्म होने पर रेल प्रशासन ने निर्णय लिया कि मेल व एक्सप्रेस स्पेशल व हाली-डे स्पेशल ट्रेनों को सोमवार से पहलेे की भांति चलाया जाए। इन ट्रेनों का किराया भी पूर्व की तरह लागू होगा।
विज्ञापन

ट्रेन संख्या 03020 काठगोदाम-हावड़ा हाली-डे स्पेशल अब परिवर्तित होकर 13020, ट्रेन संख्या 02039 काठगोदाम-नई दिल्ली मेल स्पेशल अब परिवर्तित होकर 12039, ट्रेन संख्या 09076 रामनगर-बांद्रा टर्मिनल मेल स्पेशल अब 22976, ट्रेन संख्या 04689 काठगोदाम-जम्मूतवी मेल स्पेशल अब परिवर्तित होकर 12207, ट्रेन संख्या 04668 काठगोदाम-कानपुर सेंट्रल मेल स्पेशल अब परिवर्तित होकर 12210 और ट्रेन संख्या 04683 लालकुआं-अमृतसर मेल स्पेशनल अब परिवर्तित होकर 14615 ट्रेन संख्या से संचालित होगी। उन्होंने बताया कि सिर्फ ट्रेनों का नंबर बदला गया है। दिन, समय, ठहराव आदि में कोई बदलाव नहीं किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed