{"_id":"604fa14a8ebc3e592c736258","slug":"trail-started-rudrapur-news-hld4183271115","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला अस्पताल में ऑक्सीजन प्लांट का ट्रायल शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला अस्पताल में ऑक्सीजन प्लांट का ट्रायल शुरू
विज्ञापन
रुद्रपुर जिला अस्पताल स्थित ऑक्सीजन प्लांट।
- फोटो : RUDRAPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुद्रपुर। जिला अस्पताल में बहुप्रतिक्षित ऑक्सीजन प्लांट का ट्रायल शुरू हो गया है। ट्रायल के बाद इंजीनियरों की टीम के ओके करने और स्वास्थ्य महानिदेेशक के निर्देश के बाद ऑक्सीजन प्लांट का विधिवत शुभारंभ किया जाएगा। इसके बाद अस्पताल के 200 बेडों के लिए ऑक्सीजन की सुविधा उपलब्ध हो जाएगी।
प्रदेश के सात जिला अस्पतालों में ऑक्सीजन प्लांट लगाने की कवायद लंबे समय से चल रही है। रुद्रपुर जिला अस्पताल में स्वास्थ्य विभाग ने एक कदम आगे बढ़ाते हुए ऑक्सीजन प्लांट का ट्रायल शुरू कर दिया है। इस सप्ताह तक ट्रायल जारी रहने की उम्मीद है। प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक डॉ. आरएस सामंत ने बताया कि इंजीनियरों की टीम की ओर से प्लांट की मशीनों को इंस्टाल करने के बाद ट्रायल शुरू हो गया है।
ट्रायल के सफल होने के बाद जिला अस्पताल के सभी 200 बेडों पर भर्ती मरीजों के लिए पाइप लाइन के माध्यम से ऑक्सीजन गैस की सुविधा मिलने लगेगी। यह जिला अस्पताल में मरीजों के लिए बड़ी स्वास्थ्य सुविधा होगी। बताया कि ट्रायल पूरा होने के बाद प्लांट का विधिवत शुभारंभ किया जाएगा। (संवाद)