फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Traffic Rules Brokend

जल्दी की खातिर नियमों के प्रति बेपरवाह हो रहे लोग

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 28 Aug 2021 12:45 AM IST
विज्ञापन
Traffic Rules Brokend
रुद्रपुर के गावा चौक में डिवाइडर पार करते बाइक सवार व साइकिल सवार। - फोटो : RUDRAPUR
रुद्रपुर। नेशनल हाइवे-74 पर बीते दिनों ट्राले की चपेट में आकर जीजा-साले की मौत हो गई थी। इस पर पुलिस ने गावा चौक पर डिवाइडर के कट को बंद कर दिया था। इसके बावजूद लोग अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे। जल्दबाजी के चक्कर में वे डिवाइडर पर बाइक चढ़ाकर सड़क पार जा रहे हैं। वे न सिर्फ अपनी जिंदगी दांव पर लगा रहे हैं, बल्कि दूसरों के लिए भी खतरा बने हुए हैं। सिर्फ 200 मीटर दूरी से बचने के लिए लोग इतना बड़ा खतरा मोल ले रहे हैं। उन्हें ये भी पता है कि अगर पकड़े गए तो पुलिस 1000 रुपये का चालान कर देगी।
विज्ञापन

सड़क हादसों को रोकने के लिए गावा चौक बाइपास को बंद कर दिया गया था। बावजूद इसके बाइक सवार डिवाइडर को पार कर रहे हैं। मौके पर पुलिस कर्मी तैनात कर इनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। वाहन चलाते समय नियमों का पालन करेंगे तो हादसे नहीं होंगे। -मिथिलेश सिंह, एसपी ट्रैफिक/क्राइम।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed