{"_id":"6a3836c523cddb70dc0efe97","slug":"traffic-resumes-on-the-bailey-bridge-at-beria-daulat-road-bazpur-news-c-235-1-rdp1019-144842-2026-06-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: बेरिया दौलत सड़क के बेली ब्रिज पर आवागमन शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: बेरिया दौलत सड़क के बेली ब्रिज पर आवागमन शुरू
Mon, 22 Jun 2026 12:38 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Mon, 22 Jun 2026 12:38 AM IST
विज्ञापन
बाजपुर। बेरिया दौलत रोड पर बने बेली ब्रिज पर रविवार सुबह से वाहनों का आवागमन शुरू हो गया है। साप्ताहिक बाजार के चलते आवाजाही अधिक रही जिससे ब्रिज पर जाम की स्थिति बनी रही। नागरिकों का कहना है कि बेली ब्रिज की चौड़ाई कम होने के कारण वन-वे ट्रैफिक गुजर रहा है। इससे जाम की स्थिति बन रही है। बेरिया दौलत सड़क पर लेवड़ा नदी के पुल का निर्माण कार्य पूरा नहीं होने पर लोनिवि की ओर बेली ब्रिज बनाया गया है लेकिन रविवार को साप्ताहिक बाजार के कारण वाहनों की अधिक आवाजाही रहने से जाम की स्थिति बिनी रही। बाद में पुलिसकर्मियों ने यातायात सुचारु कराया। नागरिकों ने ब्रिज के दोनों साइड पुलिस कर्मचारी तैनात करने की मांग की है। संवाद
विज्ञापन