फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Traffic of Rudrapur on Counting

विस चुनाव की मतगणना को लेकर रूट किए डायवर्ट

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 09 Mar 2022 01:23 AM IST
विज्ञापन
Traffic of Rudrapur on Counting
रुद्रपुर। 10 मार्च को होने वाली मतगणना के लिए यातायात डायवर्जन प्लान बनाया गया है। इसके साथ ही वाहनों की पार्किंग की भी व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन

किच्छा से रुद्रपुर, काशीपुर और रामपुर को आने वाले भारी वाहन आदित्य चौक किच्छा, नगला बाईपास तिराहा, दिनेशपुर मोड, सुभाष चौक से जाफरपुर को रवाना होंगे। गदरपुर से किच्छा व सितारगंज को जाने वाले भारी वाहन सरदार नगर चौराहा गदरपुर से गूलरभोज होते हुए दिनेशपुर मोड़ को रवाना होंगे। रामपुर से किच्छा व सितारगंज को जाने वाले भारी वाहन इंदिरा चौक से काशीपुर रोड की ओर डायवर्जन किया जाएगा। किच्छा से आने वाले छोटे वाहनों को लालपुर से गंगापुर मोड की ओर डायवर्ट किया जाएगा।

यह भी होगा
हाईवे पर वाहनों व ठेलों को खड़ा नहीं होने दिया जाएगा। बिगवाड़ा मंडी समिति के गेट पर पुलिस फोर्स तैनात रहेगा। प्रत्याशियों व उनके समर्थकों और पुलिस के वाहन राधा स्वामी गेट नंबर सात के भीतर पार्क होंगे। ड्यूटी पर तैनात कर्मचारियों के वाहन बिगवाड़ा मंडी के निकट खाली प्लाट पर पार्क होंगे। साथ ही राधा स्वामी सत्संग से बिगवाड़ा मंडी तक शटल सेवा संचालित की जाएगी। पार्किंग स्थलों पर पेयजल, लाइट व शौचालय की व्यवस्था रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed