{"_id":"625b204c40ecb725283bf055","slug":"traetment-will-be-provided-by-health-id-rudrapur-news-hld459694983","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब सरकारी अस्पतालों में भी हेल्थ आईडी से होगा इलाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब सरकारी अस्पतालों में भी हेल्थ आईडी से होगा इलाज
विज्ञापन
डा. तपन शर्मा, एसीएमओ।
- फोटो : RUDRAPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुद्रपुर। अब सरकारी अस्पतालों में भी देश के अत्याधुनिक अस्पतालों व विदेशों की तर्ज पर हेल्थ आईडी से भी इलाज की सुविधा देने की तैयारी चल रही है। इसके बाद मरीजों का बगैर ओपीडी पर्चे के भी इलाज हो सकेगा। जिले में सोमवार से शुरू हो रहे स्वास्थ्य मेले में पहली बार सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवाओं के लिए आम लोगों की हेल्थ आईडी बनाने की पहल हो रही है।
सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवाओं व स्वास्थ्य विभाग की जनकल्याणी योजनाओं का लाभ आम जनता तक पहुंचाने के लिए 18 से 22 अप्रैल तक जिले में स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया जा रहा है। इसमें सभी सात ब्लॉकों के साथ ही दो नगर निगम क्षेत्रों में लोगों के लिए हड्डी, टीबी, शुगर, बीपी से जुड़ी सभी बीमारियों के साथ ही विभिन्न जांचें निशुल्क कराई जाएंगी। स्वास्थ्य मेले में ईएनटी, नेत्र रोग, हड्डी रोग, फिजिशियन और महिला रोग विशेषज्ञ डॉक्टरों की ड्यूटी लगाई जाएगी।
स्वास्थ्य मेले में सबसे अच्छी पहल बच्चों से लेकर बुजुर्गों की स्वास्थ्य विभाग के पोर्टल में हेल्थ आईडी बनाना होगी। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक हेल्थ आईडी बनने के बाद सभी सरकारी अस्पतालों में मरीजों का रिकॉर्ड उपलब्ध हो जाएगा। यदि मरीज के पास कभी ओपीडी का पर्चा नहीं होता है तो भी उसकी आईडी के आधार पर पूरा प्रोफाइल उपलब्ध हो जाएगा। इससे मरीज के इलाज में आसानी होगी। जिले में 18 अप्रैल को पहली बार काशीपुर नगर निगम में स्वास्थ्य मेले का आयोजन होगा।
विज्ञापन
जिले में कहां और कब लगेंगे स्वास्थ्य मेले
स्थान - तिथि
काशीपुर नगर निगम- 18 अप्रैल
सीएचसी गदरपुर-19 अप्रैल
इंदिरा गांधी मैदान किच्छा-19 अप्रैल
जीजीआईसी सुल्तानपुर पट्टी- 20 अप्रैल
सीएचसी जसपुर- 20 अप्रैल
आईटीआई नदंना खटीमा- 21 अप्रैल
टैगोरनगर स्टेडियम शक्तिफार्म-21 अप्रैल
गुरुनानक इंटर कॉलेज नानकमत्ता-21 अप्रैल
रुद्रपुर नगर निगम- 22 अप्रैल
स्वास्थ्य मेलों में आम जनता के लिए पहली बार हेल्थ आईडी बनाने की पहल की जा रही है। इससे उनका रिकॉर्ड सभी सरकारी अस्पतालों में उपलब्ध हो जाएगा। यह सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में एक अनोखी पहल होगी। - डॉ. तपन शर्मा, एसीएमओ