फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Traders willing to bend, but not official

व्यापारी झुकने को तैयार, मगर अधिकारी नहीं

Sun, 11 Oct 2015 12:10 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/ रुद्रपुर।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/ रुद्रपुर। Updated Sun, 11 Oct 2015 12:10 AM IST
विज्ञापन

 सेल्स टैक्स अधिकारियों और व्यापारियों के बीच नौ दिनों से चल रही तनातनी को सुलझाने के लिए एसएसपी की मध्यस्थता में गहमागहमी के बीच हुई बैठक बेनतीजा रही। आधे घंटे चली वार्ता में व्यापारियों ने कई बार मामला खत्म करने की गुजारिश की, लेकिन मौजूद अधिकारियों ने गेंद उच्चाधिकारियों के पाले में डालते हुए हाथ खड़े कर दिए। इस बीच व्यापारियों ने स्वीकारा कि अधिकारी के साथ गलत व्यवहार हुआ था। एसएसपी ने भी मामले को लेकर माहौल नहीं खराब करने की कड़ी हिदायत भी दी।

विज्ञापन

शनिवार को एसएसपी दफ्तर में एसएसपी केवल खुराना ने व्यापारियों और सेल्स टैक्स अधिकारियों के बीच बैठक की। व्यापार मंडल जिलाध्यक्ष राकेश बंसल ने कहा कि मामले की निष्पक्ष जांच हो और कार्यवाही हो। अगर जांच में कुछ नहीं निकलता तो मुकदमा खत्म किया जाए। नगर अध्यक्ष संजय जुनेजा ने कहा कि मामला इतना बड़ा नहीं था, जितना बना दिया गया। घटना होने के बाद संबंधित अधिकारियों के साथ एक घंटा टेबिल टॉक हुई थी। लेकिन अधिकारियों के नेताओं के आने के बाद मामले ने तूल पकड़ा। उन्होंने कई दफा हाथ जोड़कर मामला खत्म करने की गुजारिश के साथ ही भविष्य में ऐसी घटना की पुनरावृत्ति नहीं होने देने का भरोसा दिया। असिस्टेंट कमिश्नर धीरेंद्र वर्मा ने कहा कि एफआईआर दर्ज होने के बाद आरोपी ने दो बार उनके दफ्तर में आकर धमकी दी थी। थप्पड़ खाने के बाद अब समझौता नहीं होगा। असिस्टेंट कमिश्नर इश्हाक खान ने कहा कि जिस अधिकारी ने चार दिन पहले ही नौकरी ज्वाइन की, उस पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाकर मनोबल गिराया गया। व्यापार मंडल संरक्षक लक्ष्मण बांगा ने कहा कि बातचीत के सारे रास्ते खुले हैं। मिल बैठकर मामला निपटा लिया जाए तो अच्छा है। एडिशनल कमिश्नर आईएस बृजवाल ने कहा कि मामले को खत्म करना उनके स्तर पर नहीं है। बैठक में जो सुझाव आए हैं, उन्हें उच्चाधिकारियों तक पहुंचाया जाएगा। उनके स्तर पर ही इस संबंध में निर्णय लिया जा सकेगा। एसएसपी केवल खुराना ने कहा कि बाजार बंद के दौरान जो गलत हुआ, उससे समस्या का समाधान होने वाला नहीं है। उन्होंने व्यापारियों से कहा कि जब एक व्यक्ति ने गलती की थी तो और लोगों को समझना चाहिए था। अधिकारी भी आपस में बातचीत कर लें, ताकि मामला सुलझाया जा सके। बैठक में ज्वाइंट कमिश्नर हरीश चंद्र, गौरव पंत, जीशान मलिक, बलविंदर सिंह विर्क आदि मौजूद रहे।  
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed