फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Traders were not cell

व्यापारियों ने नहीं होने दी सेल

Mon, 25 Jan 2016 12:15 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/बाजपुर।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/बाजपुर। Updated Mon, 25 Jan 2016 12:15 AM IST
विज्ञापन

मेन रोड कुछ महिलाओं ने गर्म कपड़ों की सेल लगाने से नगर के व्यापारी भड़क उठे। व्यापारियों ने हंगामा काटा। इस दौरान एक दलित नेता अपने समर्थकों के साथ आ धमके। जिस पर दोनों पक्षों के बीच तकरार हो गई। मामला बढ़ता देख पुलिस ने भीड़ को खदेड़ दिया और गर्म कपड़ों की सेल को हटवा दिया।

विज्ञापन


रविवार को मेन रोड कोतवाली के सामने भोटिया महिलाएं गर्म कपड़ों की सेल लगाकर बैठ गई। वहां जाकेट, जर्सी इत्यादि खरीदने वालों की भीड़ लग गई। इस बीच व्यापार मंडल उपाध्यक्ष सिंह स्वरूप भारती, संगठन मंत्री ललित कोछड़, उशांत सब्बरवाल, रेशम यादव, प्रेम यादव अपने दर्जनों व्यापारियों संग वहां पहुंचे और हंगामा कर जबरन सेल बंद करने को कहा। विरोध करने पर झड़प हो गई।
विज्ञापन


इस दौरान दलित नेता अनिल वाल्मीकि, पवन मेहता, विक्की नितिन, गौरव गर्ग सहित कई युवक पहुंचे। इन्होंने जबरन गर्म कपड़ों की सेल बंद कराने का विरोध किया। जिस पर दोनों पक्षों में तीखी झड़प हो गई। हंगामा से हल्द्वानी स्टेट हाइवे पर जाम की स्थिति बन गई। एसएसआई केपी टम्टा, एसआई एके धनकड़ मय पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने भीड़ को खदेड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


शांतिभंग की आशंका के चलते पुलिस ने गर्म कपड़े की सेल को बंद करा दी। महिलाएं बैग में कपड़ा भरकर चली गई। इधर, दलित नेता वाल्मीकि का आरोप है कि सेल में गर्म कपड़े सस्ते दामों में मिल रहे थे जिस पर व्यापारी भड़क उठे।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed