{"_id":"65ce65ca6cf9f89b19021124","slug":"traders-of-sultanpur-strip-submitted-memorandum-to-sdm-bazpur-news-c-235-1-ksp1002-107722-2024-02-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: सुल्तानपुर पट्टी के व्यापारियों ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: सुल्तानपुर पट्टी के व्यापारियों ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
Fri, 16 Feb 2024 12:58 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Fri, 16 Feb 2024 12:58 AM IST
विज्ञापन
बाजपुर एसडीएम को ज्ञापन देते सुल्तानपुर पट्टी के व्यापारी। संवाद
बाजपुर। दुकानों के किराये के साथ अलग से जीएसटी वसूली की प्रक्रिया शुरू होने से नाराज व्यापारियों ने एसडीएम आरसी तिवारी को ज्ञापन सौंपा। बृहस्पतिवार को सुल्तानपुर पट्टी प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल अध्यक्ष अंकुर अग्रवाल की अगुवाई में व्यापारियों ने एसडीएम आरसी तिवारी को ज्ञापन देकर बताया कि नीलामी में ली गई नगर पंचायत की दुकानों के किराये से अलग जीएसटी और यूर्जर चार्ज वसूलने के लिए नोटिस भेजा जा रहा है।
नोटिस के साथ वर्ष 2017 से 31.12.2023 तक का जीएसटी वसूल किया जाना दर्शाया गया है। जबकि उक्त दुकानें जीएसटी लागू होने से पहले मासिक किराये पर हैं। जिसका कोई जीएसटी शुल्क अनुबंध नही है। दुकानों के आवंटन के अनुसार पांच वर्ष में 13 प्रतिशत की वृद्धि होती है। नगर पंचायत की ओर से 2017 से अब तक व्यापारियों को कोई सूचना प्राप्त नही हुई है। यह व्यापारियों के हित में नहीं है। जो किराया व्यापारियों से लिया जा रहा है। उसी में जीएसटी सम्मिलित की जाए। व्यापारियों से अलग से वसूली नहीं की जाए। वहां मोहम्मद फारूख, महेश चंद्रा, गिरीश मौर्य, राजेश कुमार, सुहेल आदि मौजूद रहे।