फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Traders met SP City to expose theft

Udham Singh Nagar News: चोरी के पर्दाफाश के लिए एसपी सिटी से मिले व्यापारी

Sun, 07 Jul 2024 05:20 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Sun, 07 Jul 2024 05:20 AM IST
विज्ञापन
Traders met SP City to expose theft
रुद्रपुर। सप्ताह भर पहले बंउद घर में लाखों की चोरी का पर्दाफाश न होने से व्यापारियों में आक्रोश है। उन्होंने एसपी सिटी से मिलकर चोरी का तत्काल पर्दाफाश करने, अपराध को रोकने के लिए थाना क्षेत्र में दो पुलिस चौकी खोलने व जगह-जगह बीट चौकियां बनाने की मांग की। एसपी सिटी ने ट्रांजिट थाने के इंस्पेक्टर को बुलाकर चोरी की घटना में चल रही जांच की प्रगति रिपोर्ट जानी। उन्होंने कहा कि मामले लों के खुलासे के लिए कोतवाली व ट्रांजिट थाना पुलिस की संयुक्त गठित की जाएगी।
विज्ञापन

शनिवार को प्रांतीय नगर उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष संजय जुनेजा के नेतृत्व में व्यापारी एसएसपी कार्यालय पहुंचे। यहां उन्होंने एसपी सिटी मनोज कुमार कत्याल से मुलाकात की। व्यापारियों ने आरोप लगाया कि 30 जून को विजयलक्ष्मी काॅलोनी निवासी अमित कुमार छाबड़ा के बंद में चोरों ने धावा बोला था। चोर घर से 50 हजार की नकदी, सोने के जेवरात समेत करीब ढाई लाख रुपये का माल चोरी कर फरार हो गए थे। घटना की तहरीर देने के बाद भी पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। इस पर एसपी सिटी कत्याल ने थाना इंस्पेक्टर भारत सिंह को बुलाकर मामले की प्रगति रिपोर्ट जानी। वहां मनोज छाबड़ा, संदीप राव, अमित छाबड़ा, मनीष गोस्वामी, सचिन छाबड़ा, शिवजी छाबड़ा, जिमी मुंजाल, विकास अरोरा और पंकज चड्ढा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed