{"_id":"64949b43ca3907535f05bc94","slug":"trader-hangs-self-in-washroom-rudrapur-news-c-242-1-rdp1001-618-2023-06-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: बाथरूम में फंदे पर लटका मिला व्यापारी का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: बाथरूम में फंदे पर लटका मिला व्यापारी का शव
Fri, 23 Jun 2023 12:35 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Fri, 23 Jun 2023 12:35 AM IST
विज्ञापन
दिनेशपुर। शहर के युवा व्यापारी का शव संदिग्ध हालात में दुकान की दूसरी मंजिल पर स्थित बाथरूम में फंदे पर लटका मिला है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। प्रथम दृष्टया आत्महत्या की आशंका जताई जा रही है, हालांकि पुलिस को कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।
मूलरूप से नोएडा के सेक्टर छह छनेरा गांव निवासी राजू बढ़ोई (22) शहर के वार्ड सात में अपने दादा के घर पर रहता था। वह दुर्गा मंदिर गली में रेडिमेड कपड़ों की दुकान चलाता था। बुधवार देर रात्रि तक राजू घर नहीं पहुंचा। इसके बाद परिजनों ने दुकान में जाकर देखा तो उसकी बाइक बाहर खड़ी थी। दुकान का शटर भी आधा खुला था। उन्होंने भीतर जाकर देखा तो दूसरी मंजिल पर स्थित बाथरूम के रोशनदान में राजू का शव फंदे से लटका मिला। सूचना पर आधी रात को पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से नीचे उतारा। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत की सही वजह का पता चलेगा। प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है। संवाद