फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Trade board elections will be held by January 31

Udham Singh Nagar News: 31 जनवरी तक हो जाएंगे व्यापार मंडल के चुनाव

Wed, 03 Jan 2024 10:45 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Wed, 03 Jan 2024 10:45 PM IST
विज्ञापन
Trade board elections will be held by January 31
रुद्रपुर। प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल के चुनाव पर हो रहा संशय खत्म हो गया है। संगठन की ओर से नियुक्त मुख्य चुनाव अधिकारी ने 31 जनवरी तक चुनाव कराने का दावा किया है। कहा है कि 12 जनवरी तक व्यापारी शुल्क और दस्तावेज देकर सदस्य बन सकते हैं। शहर के एक हिस्से को पूर्वी व्यापार मंडल गठित करने के साथ ही अध्यक्ष के मनोनयन पर सवाल उठने शुरू हो गए हैं।
विज्ञापन

सितंबर में व्यापार मंडल की महानगर इकाई के चुनाव की सरगर्मियां होनी शुरू हो गई थी और व्यापार मंडल के लिए सदस्यता अभियान भी शुरू कर दिया गया था। एकाएक संगठन के भीतर पदाधिकारियों में व्यापार मंडल के विस्तार को लेकर गतिरोध बन गया था। कुछ पदाधिकारी ट्रांजिट कैंप, रंपुरा और दूसरे हिस्से को व्यापार मंडल में शामिल करना चाहते थे और कुछ इसके विरोध में थे। इसको लेकर चार महीनों तक विवाद की स्थिति बनी रहने से चुनाव नहीं हो सके थे।
विज्ञापन

----
संगठन ने दो हिस्सों में बांटा
अब संगठन ने आपसी सहमति के बाद नेशनल हाईवे के बाजार वाले हिस्से को पश्चिमी और दूसरे हिस्से में शामिल क्षेत्र को पूर्वी व्यापार मंडल में बांट दिया। इसके साथ ही पूर्वी व्यापार मंडल के अध्यक्ष पर सुनील ठुकराल का मनोनयन कर दिया गया। शहर के विधवानी मार्केट के जूता कारोबारी दीपक सागर ने मनोनयन पर आपत्ति जताई है। कहा कि जिस व्यक्ति का कोई प्रतिष्ठान और घर पूर्वी व्यापार मंडल में नहीं है, उसे कैसे अध्यक्ष बनाया जा सकता है। इसकी शिकायत जिलाध्यक्ष से दर्ज कराई गई है। पश्चिमी मंडल के चुनाव के लिए नियुक्त मुख्य चुनाव अधिकारी सुरमुख सिंह विर्क ने बताया कि 12 जनवरी तक सदस्यता अभियान चलेगा और इसकी मुनादी कराई जा रही है। तीन दिनों तक सदस्यता सूची की जांच होगी और आपत्तियों का समय दिया जाएगा। इसके बाद चुनावी प्रक्रिया शुरू की जाएगी। बताया कि 31 जनवरी तक चुनाव करा लिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed