फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Tractors ran over unseasonal paddy nurseries in Turkatisaur and Kalyanpur.

Udham Singh Nagar News: तुर्कातिसौर और कल्याणपुर में बेमौसमी धान की नर्सरी पर दौड़ा ट्रैक्टर

Mon, 09 Mar 2026 12:49 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Mon, 09 Mar 2026 12:49 AM IST
विज्ञापन
Tractors ran over unseasonal paddy nurseries in Turkatisaur and Kalyanpur.
सितारगंज। बेमौसमी धान की पौध लगाने पर प्रशासन की संयुक्त टीम ने ट्रैक्टर चलाकर ग्राम कल्याणपुर व तुर्कातिसौर में नर्सरी नष्ट किया। इस दौरान खेत स्वामियों को वैधानिक कार्रवाई की भी चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन

रविवार को गांव तुर्कातिसौर व कल्याणपुर में प्रशासन को बेमौसमी धान के पौध की नर्सरी लगाने की सूचना मिली। टीम ने खेतों में लगाई धान की नर्सरी का निरीक्षण किया जो बिना अनुमति के मिली। प्रशासन ने मौके पर ही ट्रैक्टर मांगकर नर्सरी को नष्ट कराया।
विज्ञापन

एसडीएम रविंद्र जुवांठा ने बताया कि बेमौसम धान की फसल लगाने पर प्रतिबंध है। इसके बावजूद कुछ किसान नर्सरी तैयार कर रहे हैं। इससे न सिर्फ फसल चक्र प्रभावित होता है, बल्कि, कीट व रोगों का खतरा बढ़ जाता है। उन्होंने किसानों से अपील की कि वह निर्देशों का पालन करें और तय समय पर ही धान की नर्सरी तैयार करें। चेतावनी दी है कि यदि बेमौसमी धान की नर्सरी पाई गई तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहां तहसीलदार हिमांशु जोशी, नायब तहसीलदार नरेंद्र गहतोड़ी, कानूनगो प्रवीण गहतोड़ी, कृषि अधिकारी कैलाश पंत, ऋषि पाल सिंह आदि थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed