रुद्रपुर /दिनेशपुर/लालपुर। किसान आंदोलन को समर्थन देने के लिए रुद्रपुर में बुधवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ट्रैक्टर पर तिरंगा झंडा फहराया। उन्होंने किसान कानून के विरोध में चल रहे आंदोलन को अपना समर्थन दिया। वहां पर पूर्व कैबिबेट मंत्री तिलकराज बेहड़, पूर्व पालिकाध्यक्ष मीना शर्मा, जगदीश तनेजा आदि थे। इधर, लालपुर स्थित चुकटी देवरिया में बेहड़ ने टोल प्लाजा पर रैली को झंडी दिखाकर रवाना किया। वहां पर श्रीराम शर्मा, परवेज अहमद, इमरान मलिक आदि थे। इधर, दिनेशपुर में कृषि कानूनों के खिलाफ महिला किसान सड़कों पर उतरीं। मंगलवार दोपहर क्षेत्र की महिलाएं गुरुद्वारा माता साहिब कौर परिसर में एकत्र हुईं। इसके बाद रैली विभिन्न मार्गों से होती हुई सुभाष चौक पहुंची। वहां हरजिंदर कौर, मनदीप कौर, ममता हालदार, हीरा जंगपांगी, जसप्रीत कौर, मनजीत कौर, कमलजीत कौर, कुलजीत कौर, गुरप्रीत कौर, मीना कौर आदि थीं।