{"_id":"614a36288ebc3ea804184cf5","slug":"toy-growth-center-will-make-women-selfdependent-sitarganj-news-hld438790936","type":"story","status":"publish","title_hn":"खिलौना ग्रोथ सेंटर से आत्मनिर्भर बनेंगी महिलाएं : सौरभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खिलौना ग्रोथ सेंटर से आत्मनिर्भर बनेंगी महिलाएं : सौरभ
विज्ञापन
शक्तिफार्म में महिला समूहों को ऋण वितरित करते विधायक व अन्य।
- फोटो : SITARGANJ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऊधमसिंह नगर जिला सहकारी बैंक ने दीनदयाल उपाध्याय सहकारिता कल्याण योजना के तहत 23 महिला सहायता समूहों को स्वरोजगार के लिए 1.02 करोड़ रुपये का ऋण वितरित किया। समूहों को इस ऋण पर ब्याज नहीं देना होगा।
उपमंडी परिसर में आयोजित कार्यक्रम में विधायक सौरभ बहुगुणा ने कहा कि महिलाओं को बिना ब्याज का ऋण दिया जा रहा है। शक्तिफार्म क्षेत्र के 23 महिला समूहों को ऋण वितरित किया गया है। शक्तिफार्म के रूदपुर में खिलौना ग्रोथ सेंटर बनाने की स्वीकृति मिल चुकी है। यहां महिलाएं खिलौने बनाकर आत्मनिर्भर बनेंगी। इन खिलौनों को सरकार खरीदेगी।
डीसीबी के अध्यक्ष योगेंद्र रावत ने कहा कि शक्तिफार्म के प्रत्येक घर की आर्थिक स्थिति मजबूत करने के लिए बैंक की ओर से रोजगार बढ़ाने के लिए बिना ब्याज का ऋण दिया जा रहा है। ऋण तीन वर्ष में आसान किश्तों में लौटाना है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि क्षेत्र की नई बन रही महिला स्वयं सहायता समूहों को भी रजिस्टर्ड कराएंगे। उन्हें भी रोजगार के लिए बिना ब्याज के ऋण दिया जाएगा। वहां डीसीबी के जीएम रामअवध, डीजीएम रामयज्ञ तिवारी, शाखा प्रबंधक मुन्ना लाल, नाबार्ड के राजीव प्रियदर्शी, बीडीओ हरीश जोशी, कार्तिक राय, गोपाल सरकार, अशोक शेखो, शिखा हाल्दार, पंकज बसु आदि मौजूद थे।