फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Tourism will be developed.

पर्यटकों को लुभाएगी मगरमच्छ सफारी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 12 Aug 2021 11:42 PM IST
विज्ञापन
Tourism will be developed.
खटीमा में वन विभाग विश्राम गृह में पत्रकारों से रुबरु होते प्रमुख वन संरक्षक डॉ. राजीव भरतरी। - फोटो : KHATIMA
प्रमुख वन संरक्षक डॉ. राजीव भरतरी ने कहा कि सुरईं रेंज में प्रस्तावित मगरमच्छ सफारी पर्यटकों को लुभाएगी। रेंज के ककरा नाले को प्राकृतिक सुंदरता का स्थल बताते हुए कहा कि यह स्थान मगरमच्छों के लिए मुफीद है। इस स्थान को आकर्षक बनाने के साथ ही पर्यटकों की सुरक्षा के प्रबंध किए जाने हैं। डॉ. भरतरी ने बृहस्पतिवार को रेंज का निरीक्षण करने के बाद पत्रकारों से यह बात कही।
विज्ञापन

वह दो दिनी दौरे पर खटीमा में हैं। भरतरी ने कहा कि सुरईं रेंज में बनने वाला वाइल्डरनेस जोन सैलानियों को लुुुुभाएगा। इस रेंज में वन्यजीव जंतुओं की अधिकता शुभ संकेत है। इसे जल्द ही पीलीभीत टाइगर रिजर्व से जोड़ा जाएगा। वन्य जंतुओं एवं वनों की सुरक्षा के लिए क्रू स्टेशन बनेंगे और नई भर्ती के बाद फॉरेस्ट गार्ड भी तैनात होंगे। उन्होंने बताया कि बनबसा और एनएच पर प्रस्तावित ओवरब्रिज पर फिलहाल कोई कार्रवाई नहीं हुई है। इस मौके पर मुख्य वन संरक्षक कुमाऊं तेजस्विनी पाटिल, वन संरक्षक पश्चिमी वृत्त राहुल, डीएफओ कुंदन कुमार, एसडीओ शिवराज चंद, रेंजर राजेंद्र सिंह मनराल, सुधीर कुमार, सतीश रेखाड़ी, संतोष भंडारी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

नगर में ऑक्सीजन पार्क बनाएगा वन विभाग
खटीमा। नगर के बीच वन विभाग की साढ़े तीन हेक्टेयर भूमि में ऑक्सीजन पार्क के रूप में विकसित करने की योजना है। प्रमुख वन संरक्षक डॉ. राजीव भरतरी ने स्थलीय निरीक्षण कर बताया कि पीपल, बरगद, नीम सहित 12 प्रजातियों के पौधे यहां लगाए जाएंगे। युवाओं के लिए व्यायामशाला बनेगी और साथ ही पार्क का सौंदर्यीकरण भी किया जाएगा। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed