{"_id":"f14c07cd01b5365fd23efc1075a333f5","slug":"tool-room-and-spice-park-will-revive-koshyari-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"टूल रूम और स्पाइस पार्क होगा पुनर्जीवित : कोश्यारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टूल रूम और स्पाइस पार्क होगा पुनर्जीवित : कोश्यारी
ब्यूरो, अमर उजाला, सितारगंज
Updated Fri, 10 Apr 2015 12:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नैनीताल-ऊधमसिंह नगर लोकसभा के सांसद भगत सिंह कोश्यारी ने कहा कि सिडकुल में स्थापित टूल रूम और स्पाइस पार्क को पुनर्जीवित किया जाएगा। इसके लिए वह केंद्र सरकार को दोनों योजनाओं से अवगत कराएंगे। कोश्यारी राज्य की कांग्रेस सरकार को अपराधियों की सरकार बताते हुए जमकर बरसे।
बृहस्पतिवार को सांसद भगत सिंह कोश्यारी का सांसद प्रतिनिधि सुमन राय के आवास पर भाजपाइयों ने फूलमालाओं से भव्य स्वागत किया। इस दौरान कोश्यारी ने पत्रकारों से बातचीत की। उन्होंने कहा कि सितारगंज को रेलवे लाइन से जोड़ने के लिए रेलवे विभाग की जोनल मीटिंग में मामला रखा है। रेल लाइन का सर्वे हो चुका है। जिसकी रिपोर्ट आना बाकी है। किसानों के जमीन पर असहमति जताने से मामला पेंडिंग है।
जमीन का मामला नहीं सुलझा तो एलाइमेंट्स बदलने की कोशिश करेंगे। कहा कि कांग्रेस सरकार को कुर्सी गिरने का डर है। इसलिए प्रदेश में अपराधियों को संरक्षण दे रही है। विपक्षी दल सरकार के सामने अपराध, अवैध खनन और शराब के मामलों को उठाता आ रहा है। लेकिन, सरकार के कान पर जूं तक नहीं रेंग रही है। इस मौके पर सांसद प्रतिनिधि सुमन राय, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष रतन लाल गुप्ता, मंडल अध्यक्ष राकेश त्यागी, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष आदेश ठाकुर, गुरदीप सिंह चौहान, राजीव गुप्ता, अनिरुद्ध राय, इकबाल सिंह भुल्लर आदि मौजूद थे।