{"_id":"5929d6914f1c1bbf47536616","slug":"took-the-innocent","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो बाइक सवार डेढ़ साल की मासूम को ले गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो बाइक सवार डेढ़ साल की मासूम को ले गए
अमर उजाला ब्यूरो, रुद्रपुर
Updated Sun, 28 May 2017 01:12 AM IST
विज्ञापन
मासूम को ले गए
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुद्रपुर। ट्रांजिट कैंप थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े मासूम का अपहरण होने की सूचना से पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। मासूम के परिजनों के अनुसार दो अज्ञात बाइक सवार अपनी बड़ी बहन के साथ दुकान पर गई मासूम को उठा ले गए। मासूम के पिता की तहरीर के आधार पर पुलिस उसकी तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
मूल रूप से थाना वजीरगंज जिला बदायूं यूपी के ग्राम पीपलथाना निवासी सोनू रस्तोगी थाना ट्रांजिट कैंप की कृष्णा कॉलोनी वार्ड नंबर दो में रहता है। वह सिडकुल की किसी कंपनी में काम करता है। उसकी पत्नी और दो बेटियां भी यहीं रहती हैं। सोनू के अनुसार शनिवार दोपहर करीब एक बजे वह अपने घर में सोया था।
विज्ञापन
उसकी पत्नी घर के भीतर काम कर रही थी। इस दौरान उसकी सात वर्षीय बेटी शिवानी अपनी छोटी बहन डेढ़ वर्षीय रिया के साथ घर से कुछ दूरी पर खेल रही थी। इसी दौरान दो अज्ञात बाइक सवार वहां पहुंचे और उन्होंने शिवानी को पैसे देकर उसे पास की दुकान से कुछ सामान लाने को कहा और रिया को वहीं रोक लिया।
विज्ञापन
जब शिवानी दुकान से सामान लेकर वहां पहुंची तो बाइक सवार रिया को लेकर वहां से फरार हो चुके थे। सोनू के अनुसार उसने पत्नी के साथ मिलकर आसपास के क्षेत्रों में रिया को ढूंढा लेकिन रिया नहीं मिली। सिडकुल थानाध्यक्ष एमपी सिंह का कहना है कि लापता मासूम के परिजनों की आर्थिक स्थिति कमजोर है।
ऐसे में फिरौती के लिए अपहरण नहीं हुआ होगा। परिजनों ने किसी से रंजिश भी नहीं बताई। इसलिए मामला संदिग्ध लग रहा है। फिर भी उसकी बरामदगी के लिए कई क्षेत्रों में छानबीन कर आवश्यक साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। इसके बावजूद उन्होंने जल्द बरामदगी का दावा किया।
रुद्रपुर। ट्रांजिट कैंप क्षेत्र से अगवा की गई मासूम के मामले में उसके माता-पिता ने पुलिस को तहरीर सौंपी। इसमें मासूम के अपहरण की बात कही है लेकिन उनके चेहरे पर सिकन नहीं आई। करीब चार बजे थाने पहुंचे सोनू से जब पुलिस ने खोजबीन के लिए अपने साथ चलने को कहा तो भूख लगने की बात कहकर सोनू घर चला गया। बताया जा रहा है कि रिया से पहले भी सोनू की दो बेटियां हैं, जिनमें से शिवानी उसके साथ रहती है और एक बेटी को काफी पहले से ही उसने बदायूं में अपने माता-पिता के पास छोड़ा है।
रुद्रपुर। एसएसपी डॉ. सदानंद दाते द्वारा अपराधियों के प्रति कड़ा रुख अपनाने के बाद भी जिले में सप्ताहभर के भीतर हुई अपहरण की तीन घटनाओं से जिलेभर में दहशत का माहौल है। एक सप्ताह के भीतर जहां पहले अपहर्ताओं ने सितारगंज के व्यापारी का अपहरण कर लिया, जिसका पुलिस सुराग नहीं लगा पाई है। वहीं इसके बाद काशीपुर से एक बच्चे और नानकमत्ता के जंगल से एक युवक का अपहरण कर बदमाशों ने पुलिस को खुली चुनौती दे डाली। हालांकि दोनों ही बाद में सकुशल बरामद हो गए।