फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Toll Plaza in Khatima

Udham Singh Nagar News: आज से पहेनिया टोल पर सफर महंगा

Sat, 01 Apr 2023 12:29 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Sat, 01 Apr 2023 12:29 AM IST
विज्ञापन
Toll Plaza in Khatima
आज से पहेनिया टोल पर सफर महंगा
खटीमा। आज से पहेनिया टोल प्लाजा पर सफर महंगा हो जाएगा। कार चालकों को पांच रुपये वृद्धि का सामना करना पड़ेगा जबकि अन्य वाहनों पर 10 रुपये प्रति वाहन वृद्धि होगी।
विज्ञापन

भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के पहेनिया स्थित टोल प्लाजा के मैनेजर मुकेश चौहान ने बताया कि देशभर मे आज से कई टोल पर मूल्य वृद्धि हुई है। टोल से 24 घंटे में होने वाली वापसी पर पांच रुपये की वृद्धि हुई है। हल्के व्यावसायिक वाहन में एक तरफ का टोल 120 के बजाय 130 रुपये हो गया है। बस एवं ट्रक का एक तरफ 260 के स्थान पर अब 270 रुपये टोल लगेगा। 24 घंटे में वापसी पर 195 टोल लगता था जो अब 205 रुपये हो गया है। ओवर साइज व्हीकल में 490 रुपये के बजाय 520 रुपये देने होंगे। 24 घंटे वापसी में 370 के बजाय 390 देने होंगे।
विज्ञापन



चुकटी देवरनिया और जसपुर टोल के दर नहीं बढ़े
किच्छा/काशीपुर। जिले में स्थित चुकटी देवरनिया और जसपुर टोल की दरों में कोई बढ़ोतरी नहीं हुई है। किच्छा के चुकटी देवरनिया स्थित टोल के प्रबंधक राहुल शर्मा ने बताया कि हमारे यहां दरें वहीं रहेंगी। एक जुलाई से नई दरें लागू होंगी। वहीं, जसपुर टोल प्लाजा के प्रबंधक दीपक का कहना है कि एक अप्रैल से वृद्धि नहीं हो रही है। भविष्य में वृद्धि संभव है। कितनी और कब से लागू होगी यह अभी कहा नहीं जा सकता।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed