फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Toll Free No for Farmers

धान क्रय केंद्र खोलने व खरीद व्यवस्था पर हुई चर्चा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 26 Sep 2020 11:25 PM IST
विज्ञापन
Toll Free No for Farmers
खटीमा के तहसील सभागार में बैठक लेते किसान आयोग उपाध्यक्ष राजपाल सिंह। - फोटो : KHATIMA
खटीमा। एक अक्तूबर से धान क्रय केंद्र खोले जाने एवं धान खरीद व्यवस्था को दुरुस्त रखने को लेकर राज्य किसान आयोग उपाध्यक्ष राजपाल सिंह ने प्रशासन और क्षेत्र के किसानों के साथ बैठक की। बताया गया कि धान तौल कराने में किसानों को किसी प्रकार की परेशानी होने पर टोल फ्री नंबर भी जारी किए हैं।
विज्ञापन

तहसील सभागार में एसडीएम निर्मला बिष्ट की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में एसडीएम ने कहा कि खरीद को लेकर प्रशासन ने तैयारी पूरी कर ली हैं। किसान नेता प्रकाश तिवारी ने कहा कि क्षेत्र में अधिकांश भूमि जनजाति के नाम दर्ज है लेकिन उस पर गैर जनजाति के लोग काबिज हैं। इस समस्या को देखते हुए किसानों की धान की खरीद बिना खतौनी से खरीदने की मांग की। वहीं, राजपाल सिंह ने कहा कि किसानों की फसल को शत-प्रतिशत खरीदने का लक्ष्य है। उन्होंने केंद्र प्रभारियों को धान खरीद में कोई कोताही न बरतने के निर्देश दिए। उन्होंने किसानों से धान को बिचौलियों के हाथों औने-पौने दामों में न बेचने की अपील की। इस दौरान तहसीलदार यूसुफ अली, गुरुसेवक सिंह, बल्देव सिंह, हरप्रीत सिंह, अनमोल सिंह, मान सिंह, जगजीत सिंह, परविंदर सिंह, बलविंदर सिंह आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed