फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Toilet found contrary to standard, CMO stops work

मानक के विपरीत मिला शौचालय, सीएमओ ने काम रुकवाया

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 22 Aug 2020 12:12 AM IST
विज्ञापन
Toilet found contrary to standard, CMO stops work
सितारगंज में सरकारी अस्पताल का निरीक्षण करते सीएमओ डॉ. डीएस पंचपाल। - फोटो : SITARGANJ
खटीमा। नागरिक अस्पताल में निर्माणाधीन आईसीयू में मानकों के विपरीत शौचालय बनता देख दौरे पर आए सीएमओ डॉ. डीएस पंचपाल ने काम रुकवा दिया। यह शौचालय मुख्य हाल में अंदर की ओर बनाया जा रहा था। सीएमओ ने नक्शा तलब कर इसे बाहर की ओर बनाने को कहा।
विज्ञापन

शुक्रवार को सीएमओ डॉ. डीएस पंचपाल नागरिक अस्पताल में निर्माणाधीन आईसीयू का जायजा लेने पहुंचे। उन्होंने शौचालय के निर्माण को रुकवाकर जेई को नक्शे के साथ तलब किया। सीएमओ ने बताया कि नक्शा ठीक कराने के बाद कार्य शुरू होगा। इसमें एक हाल और शौचालय बाहर को ओर बनाए जाएंगे। उन्होंने नागरिकों से कोरोना को लेकर बचाव की अपील भी की।
विज्ञापन

इसके बाद सीएमओ ने स्टोर, ओपीडी आदि का भी जायजा लिया। बताया कि अस्पताल में साफ -सफाई और इलाज आदि की व्यवस्था दुरुस्त है। वहां पर डिप्टी सीएमओ डॉ. उदय शंकर, सीएमएस डॉ. सुषमा नेगी, डॉ. वीपी सिंह आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्टाफ नर्स को भी दें सैंपलिंग की ट्रेनिंग
सितारगंज। सीएमओ डॉ. डीएस पंचपाल ने सीएचसी का निरीक्षण किया। कहा कि कोरोना की सैंपलिंग के लिए स्टाफ नर्स को भी ट्रेनिंग दें। सीएमओ ने होम आइसोलेशन के लिए 30 पल्स ऑक्सोमीटर भी चिकित्साधीक्षक डॉ. राजेश आर्या को उपलब्ध कराए। उन्होंने दवाई का स्टॉक भी चेक किया। वहां एसीएमओ डॉ. उदय शंकर आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed