फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Togriya addressed public

‘हिंदुओं की सरकार’ का नारा होगा बुलंद : तोगड़िया

Thu, 20 Sep 2018 12:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो  रुद्रपुर।
अमर उजाला ब्यूरो  रुद्रपुर। Updated Thu, 20 Sep 2018 12:14 AM IST
विज्ञापन
Togriya addressed public
रुद्रपुर के इंद्राचौक पर प्रवीण तोगड़िया का स्वागत करते लोग। - फोटो : amar ujala
अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के अध्यक्ष प्रवीण तोगड़िया ने कहा कि साढ़े चार साल बाद भी केंद्र सरकार ने अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए न तो कानून बनाया और ना ही उसके पास ऐसी कोई योजना है। 21 अक्तूबर को अयोध्या कूच का एलान करते हुए तोगड़िया ने कहा कि यदि मोदी सरकार नहीं चेती तो लोकसभा चुनावों में अबकी बार हिंदुओं की सरकार नारा बुलंद होगा।
विज्ञापन


 बुधवार को रुद्रपुर पहुंचे तोगड़िया का कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। तोगड़िया ने केंद्र सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि देश में सस्ती शिक्षा, सस्ती स्वास्थ्य सेवाएं और किसानों को कर्ज मुक्त कर पाने के मोर्चे पर सरकार फेल रही है। पेट्रोल के दाम प्रतिदिन बढ़ रहे हैं। उन्होंने एक बार फिर राममंदिर निर्माण का मुद्दा उछालते हुए कहा कि राम मंदिर को लेकर सरकार गंभीर नजर नहीं आ रही है। सरकार की मंशा राम मंदिर बनाने की नहीं है। किसानों पर लगातार कर्ज का बोझ बढ़ता जा रहा है। बढ़ती महंगाई से आम जनता की कमर टूट गई है। सरकार ने आम जनता से वादाखिलाफी की है।
विज्ञापन


इधर, हल्द्वानी के कठघरिया क्षेत्र में आयोजित परिषद के कुमाऊं संभाग कार्यकर्ता सम्मेलन में तोगड़िया मोदी सरकार पर जमकर बरसे। उन्होंने कहा कि मोदी के इस्लाम प्रेम से साफ हो गया है कि राम मंदिर अब भाजपा के एजेंडे में नहीं हैं। उन्होंने कहा कि देश की जनता ने राम मंदिर निर्माण के लिए नरेंद्र मोदी को वकील बनाकर भेजा था, लेकिन वह तीन तलाक का कानून बनाकर मुस्लिम महिलाओं के वकील बन गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


राम मंदिर समेत धारा 370 और 35-ए हटाना भी भाजपा के एजेंडे से गायब हो चुका है। इन मुद्दों पर केंद्र सरकार आंखें मूंदे हुए है। इससे पहले कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत कर उन्हें गदा और तलवार भेंट की। कार्यक्रम को प्रदेश अध्यक्ष डॉ. आरके महाजन, जिलाध्यक्ष डॉॅ. मनोज जोशी ने भी संबोधित किया। संचालन प्रदेश महामंत्री लक्ष्मण सिंह नेगी और जिला महामंत्री राकेश भट्ट ने किया।

सरकार ने ब्लॉक कर दिया फेसबुक पेज
हल्द्वानी। तोगड़िया ने कहा कि पिछले दिनों छत्तीसगढ़ में पदयात्रा के दौरान लोग उनके फेसबुक पेज को खूब लाइक कर रहे थे। लेकिन, पदयात्रा की सफलता से खिन्न मोदी सरकार ने यात्रा के दौरान ही उनका फेसबुक पेज ब्लॉक कर दिया। उन्होंने कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि वे सोशल मीडिया पर सक्रिय होकर उनके संदेशों का आदान-प्रदान करें।


इनकी रही मौजूदगी
हल्द्वानी। केंद्रीय उपाध्यक्ष सावित्री चंद, राष्ट्रीय किसान परिषद के राष्ट्रीय महामंत्री सुरेश सिंह, ईश्वरी प्रसाद, मनोज व्यास, मदनमोहन जोशी, सुभाष जोशी, डॉ. एचएस भंडारी, लक्ष्मण नेगी, कृष्णा कांडपाल, वीरेंद्र अधिकारी, राष्ट्रीय बजरंग दल के प्रदेश अध्यक्ष अमित तोमर, सुरेश कुशवाहा, अंजली जोशी, रोशन रावत, भगवत मियान, दीपक गोयल, जगदीश पाठक, राजेश बर्थवाल आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed