फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Tiranga Rally in Us Nagar

तिरंगे की आन, बान और शान के लिए जिलेभर में निकाली रैलियां

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 13 Aug 2022 11:21 PM IST
विज्ञापन
Tiranga Rally in Us Nagar
रुद्रपुर में आयोजित तिरंगा रैली में शामिल डीएम व एसएसपी। - फोटो : RUDRAPUR
रुद्रपुर/गदरपुर/पंतनगर/शांतिपुरी। देश की आजादी के 75 वर्ष पूरे होने पर आजादी के अमृत महोत्सव कार्यक्रम में जिलेभर में जगह-जगह तिरंगा रैली निकाली गईं। रुद्रपुर में शनिवार सुबह पुलिस कार्यालय से डीएम कार्यालय, डीडी चौक होते हुए गांधी पार्क तक तिरंगा रैली निकाली गई। इस बाइक रैली में डीएम युगल किशोर पंत, एसएसपी मंजूनाथ टीसी, एडीएम डॉ. ललित नारायण मिश्र, सीडीओ विशाल मिश्र, एडीएम जय भारत सिंह, एएसपी मनोज कत्याल, एडीएम प्रत्यूष सिंह, एसपी क्राइम अभय सिंह समेत जिला स्तरीय अधिकारी, एनसीसी कैडेट्स व स्कूली बच्चे शामिल रहे।
विज्ञापन

इधर नगर निगम की ओर से शहर में तिरंगा रैली निकाली गई। वहां मेयर रामपाल सिंह, नगर आयुक्त विशाल मिश्रा, सहायक नगर आयुक्त राजू नबियाल, राजदेव जायसी समेत पार्षद समेत स्कूली बच्चे शामिल रहे। भगवानपुर में बीडीसी सदस्य रेखा जोशी व पूर्व बीडीसी सदस्य राकेश जोशी के नेतृत्व में तिरंगा रैली निकाली गई। वहां कमल जोशी, ज्ञानप्रकाश दुबे, रविशंकर शाह, शिवशंकर वर्मा, संजय गुप्ता, नरेंद्र बिष्ट, नूर अंसारी, मेजर सिंह आदि थे।
विज्ञापन

इधर रुद्रपुर डिग्री कॉलेज स्थित उत्तराखंड मुक्त विवि के अध्ययन केंद्र में आजादी के अमृत महोत्सव के तहत हर घर तिरंगा अभियान चलाया गया। वहां डॉ. हरिश्चंद्र, डॉ. हरनाम सिंह, नीरज राणा, चंद्रशेखर ओली आदि थे। जीजीआईसी फाजलपुर महरौला की छात्राओं ने जनजागरण रैली निकाली। वहां कार्यकारी प्रधानाचार्य शुभा रावत, डॉ. बसंती रानी, संगीता नेगी, ममता रानी आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

किच्छा में पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने विधानसभा क्षेत्र में पांच हजार तिरंगे निशुल्क वितरण करने के अभियान का रामनगर गांव से शुभारंभ किया। वहां रमाशंकर पांडे, पंकज पांडे, मयंक तिवारी, रविकांत वर्मा, अंकित सिंह, दीपा राय, आलोक राय, प्रदीप कुमार, राम कुमार, संजीव छाबड़ा आदि थे। पंतनगर विवि स्थित कृषि महाविद्यालय के प्रांगण में आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम मनाया गया। वहां डॉ. वीसी ध्यानी, डॉ. शिवेंद्र कुमार कश्यप आदि थे।
जीजीआईसी पंतनगर से निकाली गई तिरंगा यात्रा में प्रधानाचार्य शाईस्ता जमाल अंसारी आदि थे। गदरपुर में सेंटमेरी सीनियर सेकेंडरी स्कूल के बच्चों ने तिरंगा जागरूकता रैली निकाली। वहां प्रधानाचार्य फादर जो मैन टीसी, सिस्टर शाइनी, शिल्पी, अमृता, ज्योत्सना, प्रशांत पनेरिया, नवीन, हिरेंद्र थे। सरस्वती इंस्टीट्यूट ऑॅफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी के विद्यार्थियों ने व्यापार मंडल गदरपुर के साध जागरूकता रैली निकाली। वहां डॉ. एमके शर्मा, प्राचार्य डॉ. एसके त्रिपाठी, डॉ. अजय खान, शैली वर्मा, सुनीता यादव, विदुषी जोशी, अरविंद सिंह, सतीश चंद, विजय सिंह, व्यापार मंडल अध्यक्ष दीपक बेहड़, संदीप चावला, राहुल अनेजा थे।
एनडीआरएफ की 15वीं बटालियन ने बाइक रैली का आयोजन किया। वहां द्वितीय कमान अनिल कुमार, डिप्टी कमांडेंट भूपेंद्र कुमार, डॉ. राजू दास, डॉ. शैलेश चौधरी, रवि शंकर, कनिष्क पांगती, प्रकाश पांडेय थे। गदरपुर में हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने के लिए मुस्लिम समाज के लोगों ने भी तिरंगा रैली निकाली। वहां भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के मंडल अध्यक्ष रिजवान हुसैन, इब्ने अली, जुल्फिकार अली, मौलाना मुजाहिर उल हक, सतीश मिड्ढा, कारी सिराज आदि थे।
इधर जीआईसी शांतिपुरी के छात्र-छात्राओं ने प्रभारी प्रधानाचार्य डॉ. बीसी भट्ट के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा निकाली। ग्रामसभा तुर्की गौरीकला में ग्राम प्रधान आशा देवी ने ग्रामीणों के साथ तिरंगा जागरूकता रैली निकाली। वहां पूर्व जिपं सदस्य विनोद कोरंगा, सैनिक संगठन के पूर्व अध्यक्ष कैप्टन देवेंद्र सिंह कोरंगा, बिशन सिंह कोरंगा, एसएमसी अध्यक्ष इंदर मेहता, पीटीआई नवीन भट्ट, प्रभा राणा आदि थे।

गूलरभोज में 50 फीट ऊंचा तिरंगा किया स्थापित
गूलरभोज। विधायक अरविंद पांडेय के नेतृत्व में गूलरभोज में तिरंगा यात्रा निकाली गई। साथ ही गूलरभोज तिराहे पर विधायक ने 50 फीट ऊंचा तिरंगा स्थापित किया। क्षेत्र के जीके कॉन्वेंट, एएनके इंटर कॉलेज, राउमाबा विद्यालय, जिज्ञासा पब्लिक स्कूल व सरस्वती शिशु मंदिर के बच्चों ने तिरंगा यात्रा निकाली। वहां चेयरमैन अनीता दुबे, ईओ आशीष नेगी, सतीश चुघ, तरुण दुबे, मनवीर सिंह, नंदन कोश्यारी, उदयभान, मुकेश राजभर, भूपेंद्र आर्य आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed