फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Tips given to students to make better career

Udham Singh Nagar News: विद्यार्थियों को बेहतर कॅरिअर बनाने के दिए टिप्स

Sat, 25 Feb 2023 11:07 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Sat, 25 Feb 2023 11:07 PM IST
विज्ञापन
Tips given to students to make better career
शांतिपुरी। राजकीय इंटर कॉलेज में एक दिवसीय कॅरिअर काउंसलिंग शिविर में विद्यार्थियों को सेना, अर्द्धसेना, स्वास्थ्य, शिक्षा और पत्रकारिता के क्षेत्र में भविष्य बनाने के संबंध में जानकारी दी गई। सेना के विभिन्न सेंटरों पर ट्रेनर रहे सैनिक संगठन के अध्यक्ष सेवानिवृत्त कैप्टन कल्याण सिंह रौतेला ने सेना और अर्द्धसैनिक बलों में रोजगार पाने के लिए जरूरी योग्यता, शारीरिक और बौद्धिक मापदंडों की जानकारी दी। उन्होंने विद्यार्थियों से अपने जीवन को अनुशासित रखते हुए पूरे मनोयोग से तैयारी कर रोजगार के अवसरों का लाभ उठाने का आह्वान किया।
विज्ञापन

जिला सैनिक लीग के अध्यक्ष सेवानिवृत्त सूबेदार मेजर देवीदत्त उपाध्याय ने प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी मजबूती से करने पर बल दिया। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र शांतिपुरी की महिला चिकित्सक डॉ. रूपांशी ने छात्र-छात्राओं से बुरी आदतों को छोड़ अच्छे संस्कारों को ग्रहण कर अपने तन और मन को स्वस्थ रखने की बात कही। प्रधानाचार्य नर बहादुर चंद ने रसायन विज्ञान के वरिष्ठ प्रवक्ता और आदर्श शिक्षक चुने गए डॉ. बीसी भट्ट को ट्राफी देकर सम्मानित किया। वहां पर फार्मासिस्ट ममता भटनागर, अनंत कुमार चौहान, शिक्षिका रानी बसेड़ा, निहारिका पांडे, नीरज देवतुल्य आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed