{"_id":"658dc95f3f85b7c71d0b4649","slug":"tiger-died-in-mutual-conflict-khatima-news-c-236-1-ktm1001-1711-2023-12-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाघ की मौत: शरीर पर मिले चोट के निशान, शव देख हैरत में आया वन विभाग, जताई ये आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाघ की मौत: शरीर पर मिले चोट के निशान, शव देख हैरत में आया वन विभाग, जताई ये आशंका
Fri, 29 Dec 2023 10:40 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर
अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर
Updated Fri, 29 Dec 2023 10:40 AM IST
सार
खटीमा के सुरई वनक्षेत्र में आपसी संघर्ष में एक बाघ की मौत हो गई। बाघ के शरीर पर पंजे के कई निशान और घाव मिले हैं।
विज्ञापन
बाघ
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
तराई पूर्वी वन प्रभाग के सुरई वनक्षेत्र में आपसी संघर्ष में एक बाघ की मौत हो गई। बाघ का शव सरपुड़ा के कंपार्टमेंट 42 में मिला। बाघ के शरीर पर पंजे के कई निशान और घाव मिले हैं।
विज्ञापन
सुरई रेंज के सरपुड़ा बीट में बुधवार शाम वन विभाग की टीम को बाघ का शव पड़ा होने की सूचना मिली। बृहस्पतिवार को खटीमा स्थित वन विभाग के विश्राम गृह के पास बाघ का पोस्टमार्टम किया गया। एसडीओ संचिता वर्मा ने बताया कि करीब 12 फुट लंबे बाघ की उम्र 14 वर्ष के आसपास है। यह पेंथेरा टाइग्रिस प्रजाति का बाघ है। बाघ के शरीर में जिस तरह के निशान और गहरे घाव मिले हैं, उससे प्रतीत होता है कि दूसरे बाघ के साथ हुए संघर्ष में इसकी मौत हुई है। मामले में विभागीय केस दर्ज कर लिया गया है। वहां वन क्षेत्राधिकारी महेश जोशी, आरएस मनराल, एलके लोहनी आदि थे।
विज्ञापन
दो बच्चे के साथ मादा तेंदुआ दिखी, दहशत
बाजपुर के केशोवाला से बाजपुर गांव जाने वाले मार्ग पर तेंदुआ दिखाई देने से ग्रामीणों में दहशत है। ग्रामीणों ने बताया कि बृहस्पतिवार सुबह मार्ग स्थित गन्ने के खेत में मादा तेंदुआ और उसके दो बच्चे दिखाई दिए। इस दहशत की वजह से ग्रामीण गन्ने के छिलाई करने के लिए भी नहीं पहुंचे। बन्नाखेड़ा वन क्षेत्राधिकारी एलएस मर्तोलिया ने बताया कि ऐसी कोई खबर नहीं है। फिर भी वन टीम को भेजकर पड़ताल कराई जाएगी।
विज्ञापन