फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Tiger body found in Patrampur range jaspur

Udham Singh Nagar News: पतरामपुर में मिला बाघ का शव, पोस्टमार्टम के लिए भेजा; वन विभाग की टीम में मचा हड़कंप

Thu, 30 Jan 2025 12:12 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, जसपुर/ऊधम सिंह नगर
अमर उजाला नेटवर्क, जसपुर/ऊधम सिंह नगर Published by: हीरा मेहरा Updated Thu, 30 Jan 2025 12:12 PM IST
सार

जसपुर के तराई पश्चिमी वन प्रभाग के पतरामपुर रेंज में बाघ का शव मिलने से वन विभाग में अफरातफरी मच गई। टीम ने बाघ के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन
Tiger body found in Patrampur range jaspur
सांकेतिक तस्वीर।

विस्तार

ऊधमसिंह नगर जिले के जसपुर के तराई पश्चिमी वन प्रभाग के पतरामपुर रेंज में बाघ का शव मिलने से वन विभाग में अफरातफरी मच गई। टीम ने बाघ के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन

 

 

वन क्षेत्राधिकारी धर्मानंद सोनाल ने बताया कि मंगलवार रात विभाग की टीम पतरामपुर के जंगल में गश्त कर रही थी। तभी टीम को रेंज के कक्ष संख्या 23 में बाघ का शव पड़ा मिला। प्रथम दृष्टया लग रहा है कि आपसी संघर्ष में बड़े बाघ ने इसको मारा है।

विज्ञापन


मृत बाघ की उम्र लगभग दस साल रही होगी। पोस्टमार्टम के लिए शव को बैलपड़ाव स्थित चूलाखान के इको टूरिज्म सेंटर में भेजा गया है। चिकित्सकों के पैनल की रिपोर्ट आने के बाद ही बाघ की मौत के कारण का पता चल सकेगा। फिलहाल क्षेत्र में निगरानी बढ़ा दी गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed