{"_id":"67ace7e51aaa903c4f078311","slug":"three-youths-injured-in-collision-between-two-bikes-bazpur-news-c-235-1-ksp1006-123198-2025-02-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: दो बाइकों की टक्कर में तीन युवक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: दो बाइकों की टक्कर में तीन युवक घायल
Wed, 12 Feb 2025 11:56 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Wed, 12 Feb 2025 11:56 PM IST
विज्ञापन
जसपुर। दो बाइकों की आमने सामने की टक्कर से तीन युवक घायल हो गए। तीनों युवकों को गंभीर अवस्था में हायर सेंटर रेफर किया गया है। इसमें दो युवकों की हालत गंभीर बनी हुई है।
यूपी सीमा से सटे ग्राम तालबपुर स्थित पास्ता फैक्टरी के पास बुलेट और स्प्लेंडर बाइक की आमने-सामने से टक्कर हो गई। बाइक सवार मोहम्मद दानिश (26) पुत्र अब्दुल्ला निवासी ग्राम जमनावाला थाना ठाकुरद्वारा, जरीफ अहमद (24) पुत्र शरीफ अहमद एवं शाहरुख अली (22) पुत्र इकरार अली घायल हो गए। ग्रामीणों 108 की सहायता से घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्टर ने बताया कि दानिश और जरीफ की हालत चिंताजनक बनी हुई है। दोनों के मुंह, कान एवं नाक से खून बह रहा है। तीनों घायलों को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। कोतवाल जगदीश सिंह ढकरियाल ने बताया कि बाइक भिड़ने का कारण अभी पता नहीं चला है। दोनों बाइकों को कब्जे में ले लिया है।