{"_id":"69d8085910364f5f4f0a2cb0","slug":"three-youths-died-after-being-hit-by-a-dumper-on-pilibhit-highway-rudrapur-news-c-8-1-hld1027-749495-2026-04-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: पीलीभीत हाईवे पर डंपर की टक्कर से तीन युवकों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: पीलीभीत हाईवे पर डंपर की टक्कर से तीन युवकों की मौत
Fri, 10 Apr 2026 01:43 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Fri, 10 Apr 2026 01:43 AM IST
विज्ञापन
सितारगंज। पीलीभीत हाईवे पर हुए सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई जबकि दो गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद डंपर चालक मौके से भाग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का मौका मुआयना किया।
बृहस्पतिवार शाम गांव गौरीखेड़ा निवासी मो. सुल्तान (24) पुत्र शरीफ अपने भतीजे मो. नाजिम (16) पुत्र शराफत हुसैन और भांजे मो. सैफ (15), मो. शादाब (26) और मो. गुलफाम (20) पुत्रगण मो. यामीन के साथ सब्जी ढोने वाली ठेला गाड़ी से यूपी स्थित गांव मुंडलिया में अपने किसी रिश्तेदार के घर जा रहे थे।
तभी पीलीभीत हाईवे पर गांव मालपुरी में पेट्रोल पंप के पास सामने से आए अज्ञात डंपर ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। इससे उनकी ठेला गाड़ी अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। हादसे में पांचों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को उप जिला अस्पताल सितारगंज में भर्ती कराया गया जहां डॉक्टरों ने मो. सुल्तान, मो. नाजिम और मो. शादाब को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
गंभीर रूप से घायल मो. सैफ और मो. गुलफाम को उन्हें इलाज के लिए हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया। घटना की खबर से गांव में अफरातफरी मच गई। हर कोई घायलों की खबर लेने के लिए उप जिला अस्पताल पहुंचा। इस दौरान ग्रामीणों ने पुलिस को अज्ञात डंपर चालक की गिरफ्तारी नहीं होने तक शव रखकर धरना-प्रदर्शन करने के चेतावनी दी है।
सूचना पर सीओ बीएस धोनी ने घटनास्थल का मुआयना किया। उन्होंने अस्पताल में ग्रामीणों से घटना की जानकारी ली। साथ ही, परिवार को सांत्वना दी। उन्होंने बताया कि अज्ञात डंपर की तलाश के लिए आसपास के इलाकों में लगे सीसीटीवी कैमरे की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपी डंपर चालक को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।