फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Three youths attacked a 12th class student with a knife in kashipur

Kashipur News: घात लगाकर बैठे युवकों ने 12वीं के छात्र को चाकू मारा, परिजनों ने सौंपी तहरीर; जांच में पुलिस

Sat, 31 Aug 2024 11:24 AM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर
अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर Published by: हीरा मेहरा Updated Sat, 31 Aug 2024 11:24 AM IST
सार

काशीपुर में एक छात्र पर तीन युवकों ने चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल छात्र का सरकारी अस्पताल में इलाज कराया गया। पीड़ित छात्र के परिजनों ने पुलिस में तहरीर सौंपकर कार्रवाई की मांग की।

विज्ञापन
Three youths attacked a 12th class student with a knife in kashipur
छात्र पर तीन युवकों ने चाकू से किया जानलेवा हमला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

काशीपुर में किसी बात को लेकर एक छात्र पर तीन युवकों ने चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल छात्र का सरकारी अस्पताल में इलाज कराया गया। पीड़ित छात्र के परिजनों ने पुलिस में तहरीर सौंपकर कार्रवाई की मांग की।

विज्ञापन

दुर्गा कॉलोनी निवासी वंश शर्मा मोहल्ला कटोराताल स्थित उदयराज हिंदू इंटर कॉलेज में 12वीं का छात्र हैं। शुक्रवार दोपहर एक बजे छुट्टी के बाद वंश बाइक से पॉलीटेक्निक वाली गली से होता हुआ घर लौट रहा था।

विज्ञापन

इसी दौरान पहले से घात लगाकर खड़े बाइक सवार तीन युवकों ने उसे रास्ते में रोक लिया। युवकों ने अभद्रता करते हुए उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। जब उसने विरोध किया तो एक युवक ने वंश पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया, जिससे उसके सिर और बायीं आंख के पास गंभीर चोट आई। शोर-शराबा होने पर आसपास के लोगों व अन्य छात्रों ने बीच-बचाव कराया तो हमलावर धमकी देते हुए फरार हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन


ये पढ़ें- Uttarakhand: सितारगंज में दो जुड़वा बहनों से छेड़खानी, स्कूल जाने में कतराने लगीं थीं दोनों; आरोपी गिरफ्तार

लोगों ने गंभीर रूप से घायल वंश को एलडी भट्ट सरकारी अस्पताल भिजवाया। सूचना मिलने पर घायल छात्र की बहन व अन्य परिजन अस्पताल पहुंच गए।

कुछ दिन पहले हुई थी कहासुनी
वंश ने बताया एक युवक उसकी कॉलोनी में आता-जाता था। तब उसने किसी बात को लेकर रोकटोक की थी। तीन-चार दिन पहले कहासुनी हो गई तो युवक ने उसे देख लेने की धमकी दी थी। उसने उसका फोटो अपने दोस्तों को दिया था, जिससे पहचान कर आज उस पर जानलेवा हमला किया गया। हमले के दौरान वह युवक मौके पर मौजूद नहीं था, जिससे उसका झगड़ा हुआ था। परिजनों ने कोतवाली में तहरीर सौंपकर कार्रवाई की मांग की। कोतवाली प्रभारी आशुतोष सिंह ने बताया कि छात्र ने जिस युवक का नाम बताया है, वह पूर्व में चेन स्नैचिंग के मामले में पकड़ा जा चुका है।

छात्र पर हुए हमले की जांच की जा रही है। शीघ्र ही हमलावर युवकों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
- अभय सिंह, एसपी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed