फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Three young women found during checking, handed over to their families

Udham Singh Nagar News: चेकिंग के दौरान मिली तीन युवतियां, किया परिजनों के सुपुर्द

Sat, 09 May 2026 12:17 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Sat, 09 May 2026 12:17 AM IST
विज्ञापन
Three young women found during checking, handed over to their families
बाजपुर। पुलिस ने दोराहा स्थित एक निजी गेस्ट हाउस में छापा मारा। इस दौरान एक किशोरी सहित तीन युवतियां मिलीं। पुलिस ने पूछताछ कर परिजनों को बुलाकर उनके सुपुर्द कर दिया। तीनों आपस में रिश्तेदार बताई गई हैं। शुक्रवार को दोराहा पुलिस टीम ने एक निजी गेस्ट हाउस पर जाकर चेकिंग की। इस दौरान एक किशोरी सहित तीन युवतियां मिलीं। पूछताछ में युवतियों ने बताया कि वह कपड़े बदलने के लिए आई थीं। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे खंगाले लेकिन कोई संदिग्ध मामला नजर नहीं आया जिस पर पुलिस ने परिजनों को बुलाकर उनके सुपुर्द कर दिया। पुलिस ने निजी गेस्ट हाउस के प्रबंधक का पुलिस एक्ट में चालान कर कार्रवाई की। सीओ प्रशांत कुमार ने बताया कि पुलिस ने एक रूटीन चेकिंग की थी। ऐसा कोई संदिग्ध मामला सामने नहीं आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed