फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   three year boy drowned in water

नाले में डूब कर तीन साल के बच्चे की मौत।

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jul 2020 12:51 AM IST
विज्ञापन
three year boy drowned in water
केलाखेड़ा। नगर के अंदर नाले में डूब कर तीन साल के मासूम की मौत हो गई। सूचना पर परिवार में कोहराम मच गया। बुधवार को नगर के मोहल्ला आजादनगर निवासी शमशाद का तीन वर्षीय बेटा अफसान घर के बाहर खेल रहा था। इस दौरान पैर फिसलने से अफसान सड़क किनारे बने नाले में गिरकर बह गया। खबर मिलते ही परिजनों ने खोजबीन शुरू की। चीख पुकार सुनकर आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। पानी कम होने पर घर से करीब एक किमी दूरी पर जाकर नाला में फंसे बालक का शव मिला। सूचना पर परिवार में कोहराम मच गया। बताते हैं कि बारिश के चलते पानी का बहाव अधिक होने से बालक बहकर काफी दूर चला गया था। इस मामले में कोई पुलिस कार्रवाई नहीं की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed