{"_id":"601eeccf8ebc3e2714279a11","slug":"three-thousands-farmers-get-loan-rudrapur-news-hld413851224","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में तीन हजार किसानों को मिला ब्याज मुक्त ऋण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में तीन हजार किसानों को मिला ब्याज मुक्त ऋण
विज्ञापन
नानकमत्ता में ऋण के चेक बांटते विधायक प्रेम सिंह राणा।
- फोटो : SITARGANJ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुद्रपुर/गदरपुर/काशीपुर। दीनदयाल उपाध्याय सहकारिता किसान कल्याण योजना के तहत शनिवार को रुद्रपुर ब्लॉक कार्यालय में 230 किसानों को एक करोड़ 27 लाख 47 हजार रुपये का ब्याज मुक्त ऋण वितरित किया गया। ब्लॉक कार्यालय में हुए कार्यक्रम में विधायक राजकुमार ठुकराल ने 31 लाभार्थियों को 45.50 लाख के मध्यकालीन ऋण और 199 लाभार्थियों को 81.97 लाख रुपये का अल्पकालीन फसली ऋण वितरित किया गया।
देहरादून से मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने डिजिटल माध्यम से किसानों को संबोधित किया। विधायक ठुकराल ने किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश में यूएस नगर जिले में सबसे अधिक तीन हजार किसानों को ऋण वितरित किया गया है। इससे किसान कृषि, मत्स्य पालन, मौन पालन, कुक्कुट पालन आदि के क्षेत्रों में रोजगार पा सकेंगे। वहां ब्लॉक प्रमुख ममता जल्होत्रा, भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष अनिल चौहान, महाप्रबंधक राम अवध, शाखा प्रबंधक सुशील कुमार, अपर जिला सहकारी अधिकारी मुरारी लाल वर्मा, हरी सिंह यादव, प्रतिमा गोयल, भगवान शरण त्रिपाठी, हर्ष तिवारी आदि थे। इधर, गदरपुर में कैबिनेट मंत्री अरविंद पांडेय ने 15 किसानों को ऋण के चेक वितरित किए।
इधर, काशीपुर में ब्लॉक कार्यालय सभागार में विधायक हरभजन सिंह चीमा ने 339 लाभार्थियों को एक करोड़ 11 लाख रुपये के चेक वितरित किए। इनमें 32 लाभार्थियों को 51 लाख 50 हजार के मध्यकालीन ऋण के चेक और 307 लाभार्थियों को 59 लाख 57 हजार के अल्पकालीन चेक वितरण किए गए। वहां ब्लॉक प्रमुख अर्जुन कश्यप, प्रभारी बीडीओ चिंताराम आर्य, अपर जिला सहकारी अधिकारी प्रेम प्रकाश, सहकारी बैंक काशीपुर के प्रबंधक गजेंद्र प्रसाद चमोली, अनिल कुमार अवस्थी शाखा प्रबंधक सहकारी बैंक कुंडेश्वरी, मीना गैड़ा, नंद किशोर, मनीष बिष्ट, हरीश जोशी आदि थे।
विज्ञापन
बाजपुर में 530 किसानों को दो करोड़ 24 लाख के चेक बांटे
बाजपुर/खटीमा। दीनदयाल उपाध्याय सहकारिता किसान कल्याण शून्य ब्याज दर कृषि ऋण योजना के अंतर्गत कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य ने ब्लॉक सभागार में 530 लाभार्थियों को दो करोड़ 24 लाख 20 हजार 709 रुपये की धनराशि के चेक वितरित किए। आर्य ने अल्पकालीन और मध्यकालीन के सहकारी समितियों से संबंधित 510 किसानों को एक करोड 59 लाख 20 हजार 709 रुपये के चेक और बैंक शाखाओं की ओर से 20 किसानों को 65 लाख रुपये के चेक बांटे। संचालन एडीओ सहकारिता गंगा सिंह पिपलिया ने किया। वहां ब्लॉक प्रमुख सरिता देवी, बैंक संचालक वनदीप कौर, ब्लॉक प्रमुख पति राजकुमार, हरमिंदर सिंह लाडी, उपेंद्र चौधरी, रजनीत सिंह, पवन शर्मा, महेश कुमार, बजेश कुमार, गोपाल कोछड़ आदि थे।
इधर, खटीमा में राजकीय जनजाति आईटीआई परिसर में हुए कार्यक्रम में विधायक पुष्कर सिंह धामी ने 226 किसानों को एक करोड़ 31 लाख 57 हजार रुपये के ऋण के चेक वितरित किए। वहां समाज कल्याण एवं अनुश्रवण समिति अध्यक्ष राजेश कुमार, गोविंद सिंह राणा, शाखा प्रबंधक मदन लाल, सुरेंद्र यादव, गौरव शर्मा आदि थे। संचालन सचिव सुरेश सती एवं सौरभ आर्य ने किया।

खटीमा में शिविर में किसानों को चेक सौंपते विधायक पुष्कर सिंह धामी एवं समाज कल्याण अनुश्रवण समित?- फोटो : KHATIMA

बाजपुर में ब्याज रहित ऋण के चैक बांटते कैबिनेट मंत्री आर्य।- फोटो : BAZPUR

सपुर में लाभार्थियों को चेक वितरण करते उत्तराखंड सहकारी बैक के अध्यक्ष।- फोटो : KASHIPUR

रुद्रपुर के ब्लाक कार्यालय में लाभार्थियों को चेक सौंपते विधायक ठुकराल और अन्य।- फोटो : RUDRAPUR