{"_id":"66cce8346452cabac609dec7","slug":"three-seriously-injured-in-collision-between-two-bikes-bazpur-news-c-8-1-hld1031-415534-2024-08-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: दो बाइकों की भिड़ंत में तीन गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: दो बाइकों की भिड़ंत में तीन गंभीर
Tue, 27 Aug 2024 02:10 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Tue, 27 Aug 2024 02:10 AM IST
विज्ञापन
बाजपुर। केशोवाला मोड़ के पास दो बाइकों की भिड़ंत हो गई। हादसे में एक बाइक पर सवार तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।
सोमवार रात नौ बजे गांव सीता काॅलोनी निवासी बिलाल, शमी और सहीम एक बाइक पर रामराज रोड से बाजपुर शहर की तरफ आ रहे थे। केशोवाला मोड़ के पास सामने से आ रही बाइक सवार ने टक्कर मार दी। हादसे में बिलाल, शमी और सहीम गंभीर रूप से घायल हो गए।
लोगों ने घायलों को उप जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया, जहां डॉक्टर ने प्राथमिक इलाज कर घायलों को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। बताते हैं कि दूसरी बाइक पर सवार युवकों के भी चोटें आई हैं लेकिन वह बाइक लेकर फरार हो गए। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पड़ताल की।
कैंटर की टक्कर से तीन युवक घायल, एक की हालत गंभीर
खटीमा। महतगांव चकरपुर निवासी खुशाल रावत, नरेंद्र पोखरिया और अर्जुन खनका रविवार शाम हाईवे किनारे पर टहल रहे थे। वनखंडी महादेव मंदिर के पास टनकपुर से आ रहे कैंटर ने पीछे से उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में अर्जुन और खुशाल गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को स्थानीय लोगों ने खटीमा के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टर ने अर्जुन को हायर सेंटर रेफर कर दिया। खुशाल का प्राथमिक उपचार के बाद हालत सामान्य होने पर छुट्टी दे दी। पुलिस ने कैंटर को कब्जे में ले लिया है।