{"_id":"57d4663f4f1c1ba90a318cbf","slug":"three-schools-received-nine-guest-lecturers","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन स्कूलों को मिले नौ गेस्ट लेक्चरर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन स्कूलों को मिले नौ गेस्ट लेक्चरर
अमर उजाला ब्यूरो काशीपुर
Updated Sun, 11 Sep 2016 01:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
। ब्लॉक के तीन स्कूलों को विभिन्न विषयों के नौ गेस्ट लेक्चरर मिले हैं। बीईओ ने लेक्चरर को नियुक्ति पत्र भी जारी कर दिए हैं। इसके अलावा 14 स्कूलों के लिए एलटी ग्रेड के 29 गेस्ट टीचरों को नियुक्ति पत्र दिए गए हैं।
सभी गेस्ट टीचर 31 मार्च तक स्कूलों में सेवाएं देंगे। दरअसल बीते कुछ समय से गेस्ट टीचर नियुक्ति की मांग को लेकर आंदोलनरत थे। आंदोलन से हरकत में आई सरकार ने गेस्ट टीचरों को नियुक्ति देने का आदेश जारी किया था। ब्लॉक में पिछले साल चयनित गेस्ट टीचरों में से अनुभव प्राप्त टीचरों को स्कूल आवंटित किए गए हैं।
बीईओ अशोक मिश्र ने बताया कि जीआईसी महुवाखेड़ागंज में अर्थशास्त्र में 1, जीजीआईसी महुवाखेड़ागंज में हिन्दी, रसायन विज्ञान, जीव विज्ञान, भूगोल, राजनीतिशास्त्र में 1-1 और जीजीआईसी काशीपुर में हिन्दी, भौतिक विज्ञान और गृहविज्ञान में 1-1 गेस्ट लेक्चरर को तैनाती दी गई है। सभी 15 हजार रुपये प्रतिमाह के मानदेय पर 31 मार्च तक पठन पाठन का कार्य कराएंगे। उन्होंने बताया कि ब्लाक में 12 लेक्चरर के पद प्रमोशन और ट्रांसफर से भर गए थे।
विज्ञापन
इसलिए 12 गेस्ट लेक्चरर के नाम जिला कमेटी को भेजे गए हैं। इन लेक्चरर को जिले में जिस ब्लॉक में भी जगह खाली होगी, वहां नियुक्ति मिलेगी। वहीं 14 स्कूलों में 29 एलटी ग्रेड के अतिथि शिक्षकों को तैनाती दी गई है। पद खाली नहीं होने पर 3 अतिथि शिक्षकों के नाम जिला कमेटी को भेजे गए हैं। कमेटी ही उन्हें जिले में जहां भी स्कूल में पद खाली होंगे, वहां तैनाती देगी।