फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Three robbers arrested in police encounter in rudrapur

Uttarakhand News: तीन शातिर लुटेरे पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, दो के पैरों में लगी गोली; पंतनगर में की थी लूट

Thu, 20 Nov 2025 12:14 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर
अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर Published by: हीरा मेहरा Updated Thu, 20 Nov 2025 12:14 PM IST
सार

लूट की वारदात को अंजाम देने वाले शातिर बदमाशों की पुलिस से मुठभेड़ हो गई। देर रात हुई मुठभेड़ में पुलिस ने तीन लुटेरों को गिरफ्तार कर लिया। दो लुटेरों के पैर में गोली लगी है जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन
Three robbers arrested in police encounter in rudrapur
तीन लुटेरे पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पंतनगर थाना क्षेत्र में लूट की वारदात को अंजाम देने वाले शातिर बदमाशों की पुलिस से मुठभेड़ हो गई। देर रात हुई मुठभेड़ में पुलिस ने तीन लुटेरों को गिरफ्तार कर लिया। दो लुटेरों के पैर में गोली लगी है जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। देर रात अस्पताल पहुंचकर एसएसपी ने दोनों से पूछताछ की।

विज्ञापन

एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने बताया कि सीएम पुष्कर सिंह धामी के अपराध मुक्त विजन को साकार करने के लिए अपराधियों पर कारवाई की जा रही है। उन्होंने बताया कि 19 नवंबर को पंतनगर थाना क्षेत्र में लूट हुई जिसके बाद पुलिस अभियुक्तों की तलाश में थी। बुधवार रात 10 बजे पंतनगर पुलिस को सूचना मिली कि लुटेरे संजय वन क्षेत्र में हैं। इस पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी कर दी।

विज्ञापन

लुटेरों ने खुद को घिरता देख पुलिस की तरफ दो राउंड फायरिंग की। जवाबी करवाई करते हुए पुलिस ने मुठभेड़ में तीनों लुटेरों को पकड़ लिया। दोनों ओर से हुई फायरिंग में दो अभियुक्तों के पैर में गोली गई। देर रात दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

एसएसपी ने अस्पताल में पहुंचकर पूरे मामले की जानकारी ली। घायल हुए अभियुक्त वार्ड नंबर 13 रेशमबाड़ी रुद्रपुर निवासी 23 वर्षीय अरमान उर्फ मुन्ना और 19 वर्षीय मो. रेहान है। रेहान मूलरूप से ग्राम भैंसिया, थाना बहेड़ी, बरेली का रहने वाला है। तीसरा अभियुक्त नीलकंठ काॅलोनी लालपुर और मूल शाहपुर शेरगढ़ बरेली का रहने वाला सुमित गंगवार है। इनके कब्जे से 12 बोर के दो तमंचे, दो कारतूस और दो खोखे बरामद हुए हैं।

पेशे से अरमान वेल्डर और सुमित टेम्पो चालक
मुठभेड़ में घायल हुआ अरमान वेल्डिंग का काम करता है और चोरी में तीन बार जेल जा चुका है। सुमित टेम्पो चलाता है जो एक बार लूट और तीन दो बार चोरी में जेल जा चुका है। रेहान भी तीन बार चोरी में जेल जा चुका है।

हाथ जोड़कर गिड़गिड़ाने लगे
पुलिस मुठभेड़ में घायल अरमान और रेहान एसएसपी के सामने हाथ जोड़कर गिड़गिड़ाने लगे। अस्पताल में दोनों बोले कि आगे से चोरी और लूट नहीं करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed