{"_id":"5ca79ed9bdec22142901a2de","slug":"three-people-including-fraud","type":"story","status":"publish","title_hn":"लाखों का गबन करने वाले कंपनी मैनेजर सहित तीन पर केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लाखों का गबन करने वाले कंपनी मैनेजर सहित तीन पर केस
Sat, 06 Apr 2019 12:00 AM IST
अरुण कुमार
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो
Published by: अरुण कुमार
Updated Sat, 06 Apr 2019 12:00 AM IST
विज्ञापन
मुकदमा दर्ज
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बच्चों के कपड़े और अन्य उत्पाद बनाने वाली एक कंपनी के मैनेजर सहित दो अन्य कर्मचारियों के खिलाफ पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज किय है। कंपनी मालिक ने मैनेजर और कर्मचारियों पर फर्जी बिलों के आधार पर लाखों की हेराफेरी का आरोप लगाया था।
विज्ञापन
सिविल लाइन निवासी पंकज मनराल की यहीं मैसर्स फैब्रिक वर्ल्ड एंड बेबी केयर के नाम से कंपनी है। कंपनी में चांद नगर विष्णु गार्डेन दिल्ली निवासी अनमोल गोगना बतौर मैनेजर काम करता है जबकि चामुंडा मंदिर ट्रांजिट कैंप निवासी काजल व सुभाष कॉलोनी रुद्रपुर निवासी मोना सेल्स मैन का काम करतीं हैं।
विज्ञापन
कुछ समय पूर्व पंकज को कंपनी के हिसाब में कुछ गड़बड़ी की आशंका हुई। जांच के लिए उन्होंने बिलों का मिलान और कंपनी का स्टॉक चेक करना शुरू किया। जांच के बाद स्पष्ट हुआ कि मैनेजर अनमोल ने दोनों सेल्समैनों के साथ मिलकर फर्जी बिलों से करीब साढ़े तीन लाख रुपये का गबन किया है। इसके बाद पंकज ने पुलिस को मामले की तहरीर सौंपी लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की।
विज्ञापन
मामले में पंकज ने कोर्ट की शरण ली, जिसके बाद अब कोतवाली पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर कंपनी में गबन करने वाले मैनेजर अनमोल के साथ ही सेल्समैन काजल और मोना के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।