फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Three nominated on black marketing of urea

Udham Singh Nagar News: यूरिया की कालाबाजारी पर तीन नामजद

Wed, 26 Jul 2023 12:38 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Wed, 26 Jul 2023 12:38 AM IST
विज्ञापन
Three nominated on black marketing of urea
काशीपुर। जसपुर से कालाबाजारी के लिए केलाखेड़ा ले जाई जा रही यूरिया खाद के 402 कट्टों से भरे वाहन को आईटीआई थाना पुलिस ने 18 जुलाई को पकड़ा था। इस मामले में मुख्य कृषि अधिकारी ने दुकान स्वामी सहित तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन

आईटीआई थाना पुलिस ने 18 जुलाई को कृभको यूरिया के 402 कट्टे लदे वाहन 18 सीए 4853 को पकड़ा था। आईटीआई थाना पुलिस ने इस मामले की सूचना फोन के माध्यम से मुख्य कृषि अधिकारी (सीएओ) डॉ. अजय कुमार वर्मा को दी। सूचना मिलने पर सीएओ ने आईटीआई थाना पहुंच कर इस प्रकरण के संबंध में जानकारी जुटाई। वहीं पुलिस ने हिरासत में लिए गए वाहन चालक विजय कुमार निवासी ग्राम हौसपुर हमीरपुर जिला रामपुर से पूछताछ की। वाहन चालक ने यूरिया खाद के संबंध में कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दी। न ही वह कोई बिल या दस्तावेज दिखाया।
विज्ञापन

इसके बाद कृषि अधिकारियों ने 19 जुलाई को वाहन स्वामी मो. गुलफाम निवासी नई बस्ती थाना जसपुर से पूछताछ की। तब वाहन स्वामी ने बताया कि उक्त खाद को भूतपुरी रोड, नादेही गेस्ट हाउस के सामने जसपुर स्थित किसान एग्रो क्लीनिक से भरी गई थी। इसे केलाखेड़ा ले जाया जा रहा था। वाहन स्वामी के बयान के आधार पर किसान एग्रो क्लीनिक के दुकान स्वामी विकास कुमार को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा गया था। दुकान स्वामी ने नोटिस का कोई उत्तर नहीं किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएओ डॉ. वर्मा ने आईटीआई थाना पुलिस में तहरीर सौंपी। इसमें बताया कि इससे प्रतीत होता है कि पकड़ी गई यूरिया खाद कालाबाजारी के लिए केलाखेड़ा ले जाई जा रही थी, जो कि आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 और उर्वरक नियंत्रण आदेश 1985 का उल्लंघन है। वहीं जांच के दौरान वाहन में 402 कट्टे यूरिया के पाए गए। थाना पुलिस ने सीएओ की तहरीर के आधार पर वाहन स्वामी मो. गुलफाम, चालक विजय कुमार और दुकान स्वामी विकास कुमार के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed