{"_id":"589a176c4f1c1b8652379b6d","slug":"three-minor-sue-teenager-exterminating","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाबालिग किशोरी को भगाने के मामले में तीन के खिलाफ मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाबालिग किशोरी को भगाने के मामले में तीन के खिलाफ मुकदमा
अमर उजाला ब्यूरो, रुद्रपुर
Updated Wed, 08 Feb 2017 12:22 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
ट्रांजिट कैप थाना क्षेत्र के ठाकुर नगर से नाबालिग किशोरी का बहला फुसलाकर अगवा करने वाले तीन युवकों के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। एक अन्य युवक को भी हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ में जुटी है।
ठाकुर नगर ट्रांजिट कैंप वार्ड नंबर दो निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस को सौंपी तहरीर में बताया कि सोमवार सुबह को उसकी नाबालिग बेटी स्कूल जाने के लिए घर से निकली लेकिन देर शाम तक घर नहीं पहुंची। शाम को लापता बेटी ने फोन कर बताया कि वह दिल्ली में है। इसके बाद से बेटी का फोन बंद हो गया।
तहरीर के आधार पर जब एसओ ट्रांजिट कैंप सुशील कुमार ने लापता नाबालिग की फोन डिटेल खंगाली तो पता चला नाबालिग की रात में क्षेत्र के ही रजत, विशाल और विक्की से फोन पर काफी देर बात हुई थी और तीनों ही क्षेत्र से फरार है। इसके बाद जब सुशील कुमार ने युवकों के कुछ दोस्तों से पूछताछ की तो जानकारी मिली कि उक्त युवक ही नाबालिग को बहला फुसलाकर भगा ले गए है। फिलहाल पुलिस ने तीनों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। एक अन्य संदिग्ध को भी पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। ब्यूरो