फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Three members of interstate autolifter gang caught

Uttarakhand: ऊधमसिंह नगर में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, तीन अंतरराज्यीय चोर गिरफ्तार; चोरी की 14 बाइक बरामद

Tue, 21 May 2024 01:12 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, ऊधमसिंह नगर
अमर उजाला नेटवर्क, ऊधमसिंह नगर Updated Tue, 21 May 2024 01:12 PM IST
सार

पुलिस ने अंतरराज्यीय ऑटोलिफ्टर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए ऊधमसिंह नगर के अलावा यूपी के बरेली और रामपुर जिलों से चुराई गईं 14 बाइकों के साथ तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। 

विज्ञापन
Three members of interstate autolifter gang caught
तीन अंतरराज्यीय चोर गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पुलिस ने अंतरराज्यीय ऑटोलिफ्टर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए ऊधमसिंह नगर के अलावा यूपी के बरेली और रामपुर जिलों से चुराई गईं 14 बाइकों के साथ तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। तीनों अभियुक्तों को कोर्ट में पेशी के बाद जेल भेज दिया। एसएसपी ने खुलासा करने वाली टीम को ढाई हजार रुपये का इनाम देने की घोषणा की।

विज्ञापन


एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी ने कोतवाली में घटना का खुलासा करते हुए बताया कि रुद्रपुर में बाइक चोरी के मामलों के खुलासे के लिए एसपी सिटी मनोज कत्याल और एसपी क्राइम चंद्रशेखर घोड़के के नेतृत्व में टीम लगी थी। 19 मई को चेकिंग के दौरान टीम ने प्रीत विहार को जाने वाले रास्ते पर ऑटो लिफ्टर गैंग के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया। आरोपियों ने अपना नाम मोहल्ला टांडा हूरमतनगर थाना बिलासपुर (रामपुर) निवासी नदीम और यहां के वार्ड नंबर 19 खेड़ा वाल्मीकि बस्ती निवासी अमन व आकाश वाल्मीकि बताया। उनके कब्जे से चोरी की दो बाइक मिलीं।
विज्ञापन


कोतवाली में हुई पूछताछ में तीनों ने बताया कि उन्होंने करतार रोड से आगे झाड़ियों में बाइक छिपाई हैं। उनकी निशानदेही पर पुलिस ने झाड़ियों से चोरी की 12 बाइकें बरामद कीं। ये बाइकें रुद्रपुर, पंतनगर, किच्छा, गदरपुर के अलावा यूपी के बरेली और रामपुर जिलों से चुराई गई थीं। तीनों के खिलाफ आईपीसी की धारा 379 के अलावा 34/411, 414, 420, 465, 468, 471 की बढ़ोतरी की गई। कोर्ट में पेशी के बाद तीनों जेल भेज दिया। टीम में कोतवाल धीरेंद्र कुमार, रंपुरा चौकी प्रभारी नवीन बुधानी, दीपक कौशिक, जितेंद्र कुमार, विकास कुमार, नवीन जोशी आदि थे।

विज्ञापन
विज्ञापन


दो अभियुक्त वन और नगर निगम के ठेका कर्मी
रुद्रपुर। कोतवाल धीरेंद्र कुमार ने बताया कि बिलासपुर थाना क्षेत्र का नदीम पेशेवर ऑटो लिफ्टर है। उस पर पहले भी बाइक चोरी के मुकदमे दर्ज हैं। खेड़ा वाल्मीकि बस्ती निवासी अमन और आकाश पैसों के लालच में नदीम के संंपर्क में आए। अमन वन निगम तो आकाश नगर निगम के ठेका कर्मचारी है। दोनों ही पैसों के लिए बाइक चोरी करने लगे। दोनों का आपराधिक इतिहास भी खंगाला जा रहा है।



फर्जी नंबर प्लेट लगाकर करते थे गुमराह
एसएसपी डॉ. मंजूनाथ ने बताया कि ऑटो लिफ्टर गिरोह बाइक चोरी करने से पहले रेकी करते थे। उसके बाद बाइक चोरी कर उनकी पहचान छिपाने के लिए नंबर प्लेट हटाकर फर्जी नंबर प्लेट लगा देते थे। चोरी के बाद गरमाए माहौल के शांत होने तक चोरी की बाइकों को झाड़ियों में छिपाकर रखा जाता था और बाद में लोगों को औने-पौने दाम पर बेच देते थे। आरोपियों के कब्जे से फर्जी नंबर प्लेट भी मिली हैं।

बरामद बाइक
रुद्रपुर
-होंडा साईन-यूके06एसी-4367
-होंडा साईन-यूपी26एआर-9246
-होंडा टविस्टर-यूके06यू-3546
-होंडा लीवो-यूके06एटी-5879
-स्पलैंडर प्लस-यूके06एटी-4282

खटीमा
-बजाज डिस्कवर-यूके06एएच-7670
ट्रांजिट कैंप रुद्रपुर
-स्पलैंडर-यूके06एएक्स-2284
-स्पलैंडर-यूके06एपी-7462

किच्छा
-स्पलैंडर-यूपी25बीएक्स-4861
गदरपुर
-प्लैटिना-यूके06यू-9575
बरेली के शेरगढ़
-स्पलैंडर-यूपी25बीएच-3739

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed