फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Three leopards create panic in Khatima, kill dog

Udham Singh Nagar News: खटीमा में तीन तेंदुओं की दहशत, कुत्ते को बनाया निवाला

Sat, 31 Jan 2026 01:56 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Sat, 31 Jan 2026 01:56 AM IST
विज्ञापन
Three leopards create panic in Khatima, kill dog
खटीमा/मझोला। खटीमा और मझोला क्षेत्र में तेंदुओं की गुर्राहट से लोगों दहशत है। चकरपुर में बृहस्पतिवार रात गन्ने के खेत में तेंदुआ दिखने से ग्रामीण सहम गए। वहीं दाह ढाकी में तेंदुए ने पालतू कुत्ते को निवाला बना दिया। आबादी में वन्यजीवों के आने से लोगों डर के साए में जी रहे हैं।
विज्ञापन

वन क्षेत्राधिकारी हरेंद्र सिंह बिष्ट ने बताया कि देररात करीब 10:30 बजे ग्रामीणों ने फोन पर उन्हें गांव में तेंदुए के आने की सूचना दी थी। बताया कि शुक्रवार को दिनभर वनकर्मियों ने क्षेत्र में गश्त की। उन्होंने ग्रामीणों से सुबह और शाम खेतों में अकेले नहीं जाने को कहा है।
विज्ञापन

मझोला के दाह ढाकी गांव में बृहस्पतिवार को तेंदुए ने किसान प्रगट सिंह के कुत्ते को निवाला बना लिया। बताया कि तेंदुआ गन्ने के खेत में घात लगाकर बैठा था और मौका देखकर कुत्ते को उठा ले गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

नौसर क्षेत्र में भी तेंदुआ नजर आ रहा है। वन क्षेत्राधिकारी हरेंद्र सिंह बिष्ट ने बताया कि नौसर गांव में तेंदुए की गतिविधि पर नजर रखने के लिए पिंजरा लगाया है। बताया कि नौसर गांव में अब जिस स्थान पर तेंदुए की अधिक गतिविधि दिख रही है वहीं पर पिंजरा को लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed