फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Three-fourths of doctors in the district are vacant

जिले में चिकित्सकों के तीन चौथाई पद खाली

Fri, 27 Oct 2017 12:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो काशीपुर।
अमर उजाला ब्यूरो काशीपुर। Updated Fri, 27 Oct 2017 12:09 AM IST
विज्ञापन
इसे सरकार की अनदेखी कहे या स्वास्थ्य महकमे की नाकामी, जिले के लोगों का इलाज बिना डॉक्टरों के चल रहा है। सरकार ने गांव-गांव में अस्पताल तो खोल दिए, लेकिन इनमें चिकित्सकों के तीन चौथाई पद खाली है। चिकित्सा अधिकारियों के 201 पदों में से केवल 48 पदों पर ही वर्तमान में डॉक्टरों कार्यरत हैं। रिक्त 153 पदों में से केवल 31 पदों पर संविदा पर डॉक्टर कार्यरत हैं।
विज्ञापन
जिले में सर्वाधिक 33 डॉक्टरों के पद काशीपुर के एलडी भट्ट चिकित्सालय में हैं। इसकेे बाद जवाहर लाल नेहरू जिला चिकित्सालय रुद्रपुर में 32 पद स्वीकृत हैं। काशीपुर में नौ तो रुद्रपुर के अस्पताल में केवल 14 चिकित्सक ही कार्यरत हैं। जिला अस्पताल रुद्रपुर में 18 पदों में से केवल तीन पदों पर ही संविदा पर डॉक्टर कार्यरत है। उधर जिले में एक-एक डॉक्टरों वाले नौ छोटे अस्पताल हैं। जिनमें से केवल दो अस्पतालों में ही डॉक्टर कार्यरत हैं।
विज्ञापन
शेष सात में से केवल एक पर संविदा पर डॉक्टर कार्यरत है। पांच अस्पताल डॉक्टर विहीन हैं। आरटीआई कार्यकर्ता नदीम उद्दीन को स्वास्थ्य महानिदेशालय द्वारा उपलब्ध कराई गई सूचना में मुख्य चिकित्साधिकारी अधिष्ठान के तहत डॉक्टरों के जो पद रिक्त हैं, उसमें जिले के दोनों नगर निगमों रुद्रपु़र और काशीपुर के नगर स्वास्थ्य अधिकारी, तीन अपर मुख्य चिकित्साधिकारी, वरिष्ठ चिकित्साधिकारी भंडार, जिला कुष्ठ अधिकारी, चिकित्साधिकारी कुष्ठ, वरिष्ठ जिला क्षय रोग अधिकारी के पद भी शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
27 प्राथमिक केंद्रों में मात्र दो डॉक्टर जिले में 27 अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र है, जिनमें 32 चिकित्सकों के पद स्वीकृत हैं। इन केंद्रों में केवल दो डॉक्टर कार्यरत हैं, जबकि नौ पदों पर संविदा पर डॉक्टर कार्यरत हैं। वहीं आठ सीएचसी में स्वीकृत 78 पदों पर केवल 18 पर डॉक्टर कार्यरत हैं। वहीं 60 रिक्त पदों पर नौ डॉक्टर संविदा पर कार्यरत हैं। नौ पदों वाले जसपुर में केवल दो, आठ-आठ चिकित्सकों के पद वाले गदरपुर में चार, किच्छा व सितारगंज में दो-दो व नानकमत्ता सीएचसी में कोई डॉक्टर ही कार्यरत नहीं है।
इन स्वास्थ्य केंद्रों में नहीं चिकित्सक जिले में 18 स्वास्थ्य केंद्र ऐसे हैं, जिसमें कोई भी डॉक्टर कार्यरत नहीं हैं। इसमें केलाखेड़ा का प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, नारायणपुर, लालपुर, रायपुर, करनपुर, सकेनिया, मोहनपुर, रायपुर, नारायणपुर, मैनाझुंडी, दयूरी, बन्नाखेड़ा, हरिपुरा हरसान, चकरपुर, नगलातराई, प्रतापुर खटीमा के अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed