{"_id":"6600622f5251023d3405acfa","slug":"three-distilleries-of-raw-liquor-broken-in-aalavridhi-forest-khatima-news-c-236-1-ktm1001-103115-2024-03-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: आलावृदि के जंगल में कच्ची शराब की तीन भट्टियां तोड़ीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: आलावृदि के जंगल में कच्ची शराब की तीन भट्टियां तोड़ीं
Sun, 24 Mar 2024 10:56 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Sun, 24 Mar 2024 10:56 PM IST
विज्ञापन
खटीमा। आलावृदि के जंगल में शराब की तीन भट्टियां धधक रही थीं और पेड़ पर लटके लहन के ड्रम को देख पुलिस कर्मी भी हैरत में पड़ गए। लेकिन पुलिस से तेज शराब तस्करों का सूचना तंत्र प्रशासन की टीम को धोखा दे गया और तस्कर पहले ही फरार हो गए।
पुलिस अधीक्षक रुद्रपुर और सीओ खटीमा के निर्देशन में पुलिस ने आलावृदि गांव के जंगलों में कच्ची शराब की तीन भट्टियां तोड़ीं। शराब बनाने के उपकरण भी पुलिस ने मौके पर नष्ट कर दिया। जांच पड़ताल में पेड़ों पर ड्रमों में भरकर लटकाए गए 10,000 लीटर लहन को पुलिस ने नष्ट कर दिया।
पुलिस के मुताबिक, मौके पर कोई भी व्यक्ति मौजूद नहीं मिला। पुलिस टीम में कोतवाल मनोहर सिंह दसौयनी, एसआई प्रियांशु जोशी, अशोक कांडपाल, विजय बोहरा, नाथ सिंह, नवीन खोलिया, महेश रोंकली, पूरन सिंह, खीम गिरी, संतोष कुमार आदि थे।
विज्ञापन
एक महिला समेत तीन लोग 247 लीटर कच्ची शराब गिरफ्तार
काशीपुर। आईटीआई थाना पुलिस ने अलग-अलग जगहों से 247 लीटर कच्ची शराब के साथ तीन तस्करों को गिरफ्तार किया और एक बाइक बरामद की।
आईटीआई थाना पुलिस ने मंगल बाजार से फौजा सिंह निवासी मंगल बाजार आलू फार्म के कब्जे से करीब 80 लीटर कच्ची शराब जबकि बबीता देवी निवासी राजाजीपुरम कॉलोनी हेमपुर स्माइल को 47 लीटर कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया।
उधर, पुरानी नमक फैक्टरी कटैया से अभिषेक कुमार निवासी कटैय्या पैगा से 120 लीटर कच्ची शराब के साथ बाइक बरामद की। चैती मंदिर के पास से आकाश निवासी द्रोणासागर को चाकू समेत गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी प्रवीण कोश्यारी ने बताया कि कच्ची शराब के मामले में एक महिला समेत तीन लोगों का आबकारी अधिनियम के तहत चालान किया गया है।