फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Three days left for admission in Government Polytechnic

Udham Singh Nagar News: राजकीय पॉलीटेक्निक में प्रवेश के लिए तीन दिन शेष

Wed, 01 Jul 2026 01:00 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Wed, 01 Jul 2026 01:00 AM IST
विज्ञापन
Three days left for admission in Government Polytechnic
काशीपुर। राजकीय पॉलीटेक्निक में शैक्षिक सत्र 2026-27 के लिए प्रवेश प्रक्रिया जारी है। मंगलवार तक संस्थान में 125 विद्यार्थियों ने प्रवेश ले लिया है। प्रथम चरण की प्रवेश प्रक्रिया दो जुलाई तक चलेगी। इच्छुक छात्र-छात्राएं समय रहते संस्थान पहुंचकर प्रवेश ले सकते हैं।
विज्ञापन

उत्तराखंड प्राविधिक शिक्षा परिषद की ओर से नए शैक्षिक सत्र में प्रवेश के लिए आठ जून को राजकीय पॉलीटेक्निक में संयुक्त प्रवेश परीक्षा पॉलीटेक्निक्स-2026 आयोजित की गई थी। इसमें फार्मेसी, इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिकल्स, सिविल, मैकेनिकल, कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग, आईटी, कृषि, केमिकल, केमिकल टेक्नोलॉजी पेंट सहित विभिन्न ब्रांचों में प्रवेश के इच्छुक अभ्यर्थियों ने भाग लिया था।
विज्ञापन

परीक्षा के लिए करीब 1036 अभ्यर्थी पंजीकृत थे जिनमें से पी ग्रुप, ई ग्रुप और ए ग्रुप के 876 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी। परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले विद्यार्थियों के लिए 25 जून से प्रथम चरण की प्रवेश प्रक्रिया शुरू हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

राजकीय पॉलीटेक्निक के प्रधानाचार्य बीपी सिंह ने बताया कि संस्थान में कुल 400 सीटों पर प्रवेश प्रक्रिया चल रही है। अब तक इंजीनियरिंग ग्रुप में 80, फार्मेसी ग्रुप में 20 और ए ग्रुप में 25 विद्यार्थियों ने प्रवेश लिया है। उन्होंने बताया कि प्रथम चरण में प्रवेश से वंचित विद्यार्थियों के लिए दूसरे चरण की प्रक्रिया छह से 18 जुलाई तक प्रस्तावित है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed