{"_id":"682f7d8e8e7dc7128a04aaa3","slug":"three-booked-on-court-order-rudrapur-news-c-242-1-rdp1006-125007-2025-05-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: अदालत के आदेश पर तीन पर मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: अदालत के आदेश पर तीन पर मुकदमा
Fri, 23 May 2025 01:09 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Fri, 23 May 2025 01:09 AM IST
विज्ञापन
रुद्रपुर। अदालत के आदेश पर पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ मारपीट कर घायल करने और जान से मारने की धमकी देने का केस दर्ज किया है।
मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट न्यायालय में दिए प्रार्थना पत्र में फौजी मटकोटा स्थित आशीर्वाद कालोनी निवासी अनिल कुमार ने कहा उनका अपनी पत्नी पूनम के साथ रुद्रपुर न्यायालय में वाद विचाराधीन है। इस कारण उनसे पत्नी पूनम, साली लक्ष्मी, साली का पुत्र प्रेम और फरेन्द्र नाथ रंजिश रखते हैं।
22 सितंबर की दोपहर भंजुराम इंटर कॉलेज के सामने लक्ष्मी, उसके पुत्र प्रेम निवासी खुशी विला भूरारानी ने उसके साथ गालीगलौज कर लाठी-डंडे से मारपीट की। उसने अस्पताल जाकर मेडिकल कराया था और थाने में प्रार्थना पत्र दिया था।
वह अपने घर जा रहा था कि मटकोटा मोड पर दोनों लोगों ने फरेन्द्र नाथ के साथ मिलकर फिर से उसे पीटा और जान से मारने की धमकी दी। मारपीट में उसे चोटें आईं और वह 23 से 26 सितंबर तक जिला अस्पताल में भर्ती रहा था। उसने रुद्रपुर कोतवाली और एसएसपी को प्रार्थना पत्र दिए थे लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई।